Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NSA अजीत डोभाल के उज्जैन मंदिर के दौरे के बाद महाकाल इलाके के ऊपर दिखा ड्रोन

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Apr 04, 2023 | 01:12 AM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

उज्जैन. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल द्वारा मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की यात्रा पूरी करने के तुरंत बाद पवित्र महाकाल मंदिर क्षेत्र के ऊपर एक ड्रोन उड़ता देखा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ड्रोन का संचालन करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की गई और बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक आनंद ने उन खबरों का खंडन किया जिनके मुताबिक शनिवार रात जब डोभाल मंदिर के भीतर थे, तब मानव रहित हवाई वाहन (ड्रोन) विशाल क्षेत्र के ऊपर से उड़ा था।

उन्होंने दावा किया कि एनएसए रात करीब नौ बजे मंदिर से निकले और रात करीब साढ़े दस बजे ड्रोन देखा गया। एएसपी ने कहा कि महाकाल क्षेत्र में ड्रोन के बारे में पता चलने के बाद पुलिस हरकत में आई और रविवार को मामला दर्ज किया गया। महाकाल इलाके में बिना अनुमति के ड्रोन को संचालित करने की अनुमति नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

Mahashivratri 2026: काशी से उज्जैन तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार

बिना झंझट करें महाकाल के दर्शन, उज्जैन-ओंकारेश्वर का टूर होगा सस्ता और सुनहरा, पूरी डिटेल्स पढ़ें

नुसरत भरूचा ने उज्जैन महाकाल के दरबार में टेका मत्था, पुत्रदा एकादशी पर भस्म आरती में हुईं शामिल

महाकाल मंदिर में नए नियम: सुरक्षा के चलते गर्भ गृह में विशाल फूल और मुंड मालाओं पर प्रतिबंध- VIDEO

#WATCH | NSA Ajit Doval offered prayers to Lord Shiva at Mahakaleshwar temple in Ujjain, Madhya Pradesh pic.twitter.com/PdToPzhS2N — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 1, 2023

उन्होंने कहा, ‘‘हमने ड्रोन को जब्त कर लिया है और 30 वर्षीय आरोपी से पूछताछ की है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके पास अनुमति नहीं थी। हमने उसके खिलाफ भादवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।”

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी के खिलाफ निषिद्ध क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाने वाले सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि भादवि की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत दर्ज अपराध जमानती है। हिरासत के बाद गारंटी पर आरोपी को थाने से जमानत मिली है।

डोभाल ने शनिवार रात और रविवार सुबह मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेने के बाद एनएसए शनिवार देर रात उज्जैन आए। महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां हर रोज काफी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। (एजेंसी) 

Drone seen over mahakal area after nsa ajit dovals visit to ujjain temple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2023 | 11:56 PM

Topics:  

  • Ujjain Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.