Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में टूटा ख़्वाब..अब ‘आप’ नेताओं को सहारा-ए-पंजाब, दिल्ली वाला मॉडल यहां होगा कामयाब? जानिए क्या कर रहे केजरीवाल-सिसोदिया

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार गए तो इस बार पटपड़गंज सीट बदलकर जंगपुरा से चुनाव लड़ने मनीष सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें हरा दिया। ऐसे में दोनों अब दिल्ली छोड़कर...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 30, 2025 | 11:36 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी का नेतृत्व इन दिनों पंजाब में शिफ्ट हो गया है। चाहे अरविंद केजरीवाल हों या आम आदमी पार्टी में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया, आप के दोनों ही बड़े नेता पंजाब की राजनीति का हिस्सा बनते जा रहे हैं। दोनों ही नेताओं को दिल्ली में करारी हार का सामना करना पड़ा।

जब अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार गए तो मनीष सिसोदिया ने इस बार पटपड़गंज सीट बदलकर जंगपुरा से चुनाव लड़ना सही समझा, लेकिन वहां भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें हरा दिया। ऐसे में दोनों ही नेता दिल्ली से बाहर पंजाब में जाकर अपनी राजनीति कर रहे हैं।

केजरीवाल के हाथ में पंजाब का रिमोट?

मनीष सिसोदिया को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने पंजाब का प्रभारी भी बनाया था और अरविंद केजरीवाल पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता में है। हालांकि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद लोग कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल अब पंजाब में सरकार चला रहे हैं, जबकि भगवंत मान रिमोट कंट्रोल से काम कर रहे हैं।

पंजाब में ज्यादा समय बिता रहे केजरीवाल

केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया की पंजाब में एंट्री ने वहां की राजनीति को और भी दिलचस्प बना दिया है। अरविंद केजरीवाल अब अपना ज्यादातर समय पंजाब में बिता रहे हैं। फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद केजरीवाल का दखल राष्ट्रीय राजधानी से ज्यादा पंजाब की राजनीति में देखने को मिला है।

कुछ मौके ऐसे भी आए जब अरविंद केजरीवाल को भगवंत मान से ज्यादा सरकारी सिस्टम में अहमियत मिली। पंजाब में केजरीवाल के लंबे-लंबे काफिले देखे गए। बिना किसी संवैधानिक पद के अरविंद केजरीवाल अस्पतालों और विभिन्न सरकारी संस्थानों का दौरा करते रहे।

आज लुधियाना के सिविल हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के साथ नवीनीकृत सुविधाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ। ये सभी सुविधाएँ आम लोगों को बहुत फ़ायदा देंगी। हमारा लक्ष्य है कि पंजाब में सभी को मुफ़्त और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। pic.twitter.com/9FPlNWXlG9 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 18, 2025

कुछ दिन पहले केजरीवाल लुधियाना में एक अस्पताल के उद्घाटन में शामिल हुए थे, जहां मंत्रियों और अधिकारियों का पूरा ध्यान भी उन्हीं पर था। अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी इन दिनों पंजाब में घूम रहे हैं। वे स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। बीते दिन मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान के साथ स्कूलों का दौरा किया और कार्यक्रमों को संबोधित किया।

दिल्ली के कामों का पंजाब में बखान

मनीष सिसोदिया मौजूदा भगवंत मान सरकार के कामों की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही पंजाब में दिल्ली की उपलब्धियां गिना रहे हैं। जैसे-जैसे आप नेतृत्व पंजाब में शिफ्ट हुआ है, वैसे-वैसे दिल्ली मॉडल भी वहां शिफ्ट हो गया है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दिल्ली में किए गए कामों का पंजाब में बखान कर रहे हैं। खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली की तरह पंजाब में भी क्रांति लाने का दावा किया जा रहा है।

पंजाब में भगवंत मान जी की सरकार के नेतृत्व में अद्भुद काम हुए हैं, जो 75 साल में नहीं हुए थे। 3 साल में पिछली सरकारों का फैलाया कचरा साफ़ हुआ है। अब पंजाब में रॉकेट की स्पीड से काम होंगे। नशे को ख़त्म करने के लिए भी जिस तरह से युद्ध छेड़ा गया है उससे पंजाब समेत पूरे देश में… pic.twitter.com/54hHDaAtJI — AAP (@AamAadmiParty) March 29, 2025


मनीष सिसोदिया ने बीते दिन अपने बयान में कहा था कि अब पंजाब में रॉकेट की गति से काम होगा। भगवंत मान कामों को गिनाते हुए कहते हैं कि अब पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति होने जा रही है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि पंजाब में पहली बार ऐसा हुआ है कि शिक्षा के लिए 17,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

राजनीति से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इससे साफ है कि पंजाब अब दिल्ली मॉडल पार्ट-2 बनने की राह पर है। हालांकि इसके राजनीतिक मायने भी हैं, क्योंकि पंजाब में दो साल बाद विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी यहां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और इसीलिए दिल्ली नेतृत्व ने पंजाब में काफी मेहनत की है।

 

Dream shattered in delhi now aap leaders need support from punjab know what kejriwal and sisodia are doing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2025 | 11:36 AM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • Arvind Kejriwal
  • Bhagwant Mann
  • Manish Sisodia

सम्बंधित ख़बरें

1

पंजाब सरकार पर कृषि मंत्री शिवराज का वार! 13 हजार पंचायतों में गबन और घोटाले का चिट्ठा खोला

2

मजदूरों की पुकार पहुंचेगी दिल्ली दरबार! PM को भेजे जाएंगे 10 लाख खत, AAP का मनरेगा के खिलाफ मोर्चा

3

BMC Election 2026 में आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट, नए चेहरों को मौका

4

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.