Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कमान संभालते ही पीएम मोदी से मिले डॉ. अशोक लाहिड़ी; जानें कैसा रहा अर्थशास्त्री से राजनेता बनने तक का सफर

NITI Aayog New Vice Chairman: मोदी ने लिखा कि मैंने अशोक कुमार लाहिड़ी से मुलाकात की और नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 25, 2026 | 05:27 PM

नरेंद्र मोदी, डॉ. अशोक लाहिड़ी ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dr Ashok Lahiri NITI Aayog Vice Chairman: डॉ. अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष का पद संभालने के एक दिन बाद यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नई जिम्मेदारी मिलने का बाद यह उनकी पहली आधिकारिक बैठक थी। यह बैठक इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार नीति आयोग के कामकाज को लेकर सक्रियता से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की जानकारी नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की। पोस्ट में लाहिड़ी ने लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। साथ ही यह भी बताया कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा नीति आयोग का पुनर्गठन किया है। और नई टीम को जिम्मेदारी दी है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

डॉ. अशोक लाहिड़ी के नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि मैंने अशोक कुमार लाहिड़ी से मुलाकात की और नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अर्थशास्त्र और लोक नीति में उनका व्यापक अनुभव भारत के सुधार और विकसित भारत बनने की दिशा में उनके प्रयासों को बहुत मजबूत करेगा। मुझे विश्वास है कि उनके प्रयासों से हमारे देश में नीति निर्माण को और अधिक ऊर्जा मिलेगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Met Shri Ashok Kumar Lahiri Ji and conveyed my best wishes on his being appointed as the Vice Chairman of NITI Aayog. His rich experience in economics and public policy will greatly strengthen India’s reform journey and the journey towards becoming a Viksit Bharat. I am confident… pic.twitter.com/NQvAGNsgoN — Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी का ‘इंडो-पैसिफिक’ दौरा: जुलाई में ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के दौरे पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री

भारत के बिना नहीं होता QUAD…पूर्व अमेरिकी मंत्री का खुलासा, मोदी के लिए जिद पर अड़े थे जो बाइडन

नवभारत निशानेबाज: चुनाव में प्रतिस्पर्धा कड़ी, PM मोदी ने खाई झालमुडी

झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी…, 4 मई को बंगाल में बंटेगी मिठाई, नादिया से PM Modi ने किया जीत का ऐलान

शिक्षाविद और विज्ञानी गोवर्धन दास बने सदस्य

अशोक लाहिड़ी के उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने आयोग के अन्य सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति-निर्माण संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है, जो सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, सुधारों को आगे बढ़ाने और जीवन को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक सोच के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है। सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है।

NITI Aayog has emerged as a vital pillar in India’s policy-making architecture, fostering cooperative federalism, furthering reforms and boosting ‘Ease of Living.’ It serves as a dynamic platform for innovation and long-term strategic thinking across sectors. The Government has… — Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2026

अशोक कुमार लाहिड़ी को उपाध्यक्ष बनने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही, राजीव गौबा, प्रो. के.वी. राजू, प्रो. गोबरधन दास, प्रो. अभय करंदीकर और डॉ. एम. श्रीनिवास को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य बनने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इन सभी के उज्ज्वल और प्रभावशाली कार्यकाल की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें- ‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ..’, राहुल गांधी का RSS पर तीखा हमला, कहा- अमेरिका में खुला संघ का असली चेहरा

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं अशोक लाहिड़ी

नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अशोक लाहिड़ी ने सुमन बेरी की जगह ली है। सुमन बेरी मई 2022 से उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी एक जाने-माने अर्थशास्त्री हैं, साथ ही वर्तमान में पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से भाजपा विधायक भी हैं। लाहिड़ी का लंबा अनुभव इस पद के लिए उन्हें खास बनाता है। बता दें कि अशोक लाहिड़ी का करियर काफी शानदार रहा है।

इससे पहले लाहिड़ी भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में सेवाएं दे चुके हैं और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में भी सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा देश की प्रतिष्ठित दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, एशियन डेवलपमेंट बैंक और कई प्रमुख संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Dr ashok lahiri meets pm modi after joining niti aayog as vice chairman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 05:27 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • NITI Aayog

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.