Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता कांड: ममता सरकार की उदासीनता के खिलाफ हजारों लोग आज रात उतरेंगे सड़कों पर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों लोगों के आज पश्चिम बंगाल की सड़कों पर उतरने की संभावना है। वहीं मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ ​अब अनियमितता मामले में नए खुलासे हुए हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 08, 2024 | 11:20 AM

(डिज़ाइन -फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों लोगों के आज पश्चिम बंगाल की सड़कों पर उतरने की संभावना है। मृतक चिकित्सक के लिए न्याय की मांग को लेकर आज एक और ‘रिक्लेम द नाइट’ प्रदर्शन समेत विभिन्न प्रदर्शन होने की संभावना है।

जानकारी दें कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ ​अब अनियमितता मामले में नए खुलासे हुए हैं। इस बाबत CBI सूत्रों ने बताया था कि घोष ने अपने करीबियों को अस्पताल में कई टेंडर दिलवाए थे। अपने पहचान वाले सुमन हाजरा नाम के एक दवा वेंडर को जहां उसनें सोफा और फ्रिज सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दिलवाया था।

यहां पढ़ें- वायु गुणवत्ता के मामले में सूरत टॉप पर, जबलपुर-आगरा को मिला दूसरा स्थान

सम्बंधित ख़बरें

ममता बनर्जी ने गायक प्रशांत तमांग के निधन पर जताया दुख, कोलकाता पुलिस से उनके जुड़ाव को किया याद

CBI हो या ED…क्यों नहीं डरती हैं ‘दीदी’? क्या है ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत, जानिए हर एक सवाल का जवाब

तू डाल-डाल, मैं पात-पात… ED के पहले ही ममता दीदी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, बंगाल से दिल्ली तक ‘रेड पॉलिटिक्स’!

Video: ‘दीदी बंगाल को और कितना लूटेंगी?’, ममता बनर्जी पर बरसे अनुराग ठाकुर

वहीं घोष के सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी अस्पताल की कैंटीन भी चलाती थी। इतना ही नही पूर्व प्रिंसिपल पर अपनी पसंद के डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए मेडिकल हाउस स्टाफ की भर्ती में भी भारी गड़बड़ी का आरोप है।

वहीं ‘रिक्लेम द नाइट’ प्रदर्शन की बात करें तो इसमें संगीतकार, कलाकार, चित्रकार और कलाकार समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग हिस्सा लेंगे, जो आज रात 11 बजे शुरू होगा। यहां लोग प्रदर्शन के तौर पर लोग विभिन्न चौराहों और गोल चक्कर पर जुटेंगे। दक्षिण कोलकाता में एससी मलिक रोड पर गोल पार्क से गरिया तक कई लोग एकत्रित होंगे और बीटी रोड पर सोदेपुर से श्यामबाजार तक एक मार्च निकालने की योजना बनाई गई है। इतना ही नही कोलकाता के अलावा बैरकपुर, बारासात, बजबज, बेलघरिया, अगारपाड़ा, दमदम और बागुआटी में भी ऐसे ही प्रदर्शनों की योजना बनाई गई है।

यहां पढ़ें-  हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदों को झटका, सोमनाथ भारती की पोस्ट ने मचाया तहलका

चिकित्सक की मौत की घटना के संबंध में कोलकाता पुलिस के एक स्वयंसेवी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर CBI इस मामले की जांच कर रहा है। वहीं CBI ने बीते 2 सितंबर को संदीप घोष, उसके गार्ड अफसर अली और दो दवा वेंडर्स बिप्लव सिंघा, सुमन हजारा को गिरफ्तार किया था। घोष ने फिर बीते 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म-मर्डर की घटना के बाद बीते 12 अगस्त को पद से इस्तीफा दे दिया था

(एजेंसी इनपुट के साथ)।

Doctor rape murder case thousands of people likely to take to the streets in bengal reclaim the night

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2024 | 11:16 AM

Topics:  

  • Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.