Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सराहनीय! मध्य प्रदेश में DNLU यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, पीरियड्स के दौरान छात्राओं को मिलेगी छुट्टियां

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Sep 30, 2023 | 09:44 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी ने ऐसा फैसला लिया है जिसकी चर्चा अब पुरे देश में हो रही है। जी हां दरअसल मध्य प्रदेश के एक यूनिवर्सिटी ने छात्राओं को मासिक धर्म यानी मंथली पीरियड्स में छुट्टियां देने का फैसला लिया है। जी हां मध्य प्रदेश में जबलपुर की धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (DNLU) ने छात्राओं को मासिक धर्म की छुट्टी देने का फैसला किया है। यूनिवर्सिटी ने अगस्त महीने से शुरू होने वाले नए सत्र से छात्राओं के लिए मासिक धर्म अवकाश का आदेश जारी किया है। आइए जानते है इस बारे में पूरी जानकारी क्या है… 

लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी

इस बारे में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. शैलेश एन हादली की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट बार एसोसिएशन की ओर से कई दिनों से छात्रों को मासिक धर्म की छुट्टी देने की मांग की जा रही थी। ऐसे में अब इस मांग को ध्यान में रखते हुए हमने अपने डीन स्टूडेंट वेलफेयर के माध्यम से इस सेमेस्टर से छुट्टी देने का फैसला किया है।

सम्बंधित ख़बरें

असम के बाद एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा

शिवराज सिंह चौहान ने किया हैरान…’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ

MP Board: टीचर ने WhatsApp स्टेटस पर लगाया 10वीं का अंग्रेजी पेपर; 3 सस्पेंड, जानें क्या दोबारा होगी परीक्षा?

तिलक लगा, माला पहनकर हिंदू लड़की को लेकर घूम रहा था मोहम्मद जफर, बजरंग दल ने पीटा

उन्होंने कहा कि ये छुट्टियां हर सेमेस्टर में सभी छात्रों को सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दी जाने वाली छह छुट्टियों का हिस्सा होंगी। साथ ही लड़कियां मासिक धर्म के दौरान इन छुट्टियों का फायदा उठा सकती हैं। इस तरह लड़कियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

?Dharmashastra National Law University (DNLU), Jabalpur introduces menstrual leave policy for women students.#menstrualleave pic.twitter.com/VovqE4Vsj0 — Bar & Bench (@barandbench) September 29, 2023

गलतफहमियां भी दूर होंगी

इसी संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डीएनएलयू के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि ‘पीरियड अवकाश से न केवल छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में मदद मिलेगी, बल्कि मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियां भी दूर होंगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जरूरतों को स्वीकार करना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे कहा कि यह पहल समग्र शैक्षिक अनुभव को भी बढ़ाएगी।

Dnlu university in madhya pradesh has decided to give holidays to female students during periods

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2023 | 09:44 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Menstrual Leave

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.