Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर भारत में महिलाओं का काम रसोई-बच्चे संभालना…साउथ की लड़कियां शिक्षित, DMK सांसद दयानिधि का विवादित बयान

Dayanidhi Maran Controversial Statement: डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने उत्तर भारत की महिलाओं और तमिलनाडु की महिलाओं के बीच तुलना करते हुए एक विवादित बयान दिया है। इस पर भाजपा ने पलटवार किया है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 14, 2026 | 03:19 PM

डीएमके सांसद दयानिधि मारन। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Dayanidhi Maran Latest Controversial Statement: डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने उत्तर भारत की महिलाओं और तमिलनाडु की महिलाओं के बीच तुलना करते हुए विवादित बयान दिया है। चेन्नई सेंट्रल से 4 बार सांसद रहे मारन ने कहा कि तमिलनाडु में महिलाओं को पढ़ाई और कॅरियर के लिए प्रेरित किया जाता है। वहीं, उत्तर भारत में महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे केवल सिर्फ में रसोई में काम करें। अपने बच्चे को संभालें।

मारन ने एक कॉलेज में छात्रों से कहा कि हमारी लड़कियों को लैपटॉप के साथ आत्मविश्वास और गर्व होना चाहिए। चाहे आप इंटरव्यू देने जाएं या पोस्ट ग्रेजुएशन करें। यह आत्मविश्वास तो तमिलनाडु में है। यहां हम लड़कियों को पढ़ाई करने के लिए कहते हैं। उत्तर में क्या कहते हैं? लड़कियां काम करने मत जाओ। अपने घर में ही रहो, रसोई में रहो। बच्चे देखो। ये सब तुम्हारे काम हैं।

साउथ में हर कोई पढ़ा-लिखा

उन्होंने कहा कि यह तमिलनाडु है। एक द्रविड़ राज्य है। करुणानिधि, अन्नादुरई और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की धरती है। यहां आपकी तरक्की ही तमिलनाडु की तरक्की है, इसलिए ग्लोबल कंपनियां चेन्नई आती हैं। यहां हर कोई पढ़ा-लिखा है। सिर्फ तमिल में ही नहीं, बल्कि इंग्लिश में भी। वे नेतृत्व करते हैं। महिलाओं की तरक्की में सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें हमेशा आपका प्यार और समर्थन मिलेगा। डीएमके सांसद ने कहा कि तमिलनाडु भारत का सबसे अच्छा राज्य है। एमके स्टालिन देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मकर संक्रांति पर पवन सिंह का पावरफुल अंदाज, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर लगाया ‘जय श्रीराम’ का नारा

नितिन नबीन की टक्कर में कोई नहीं…खुद PM Modi बनेंगे प्रस्तावक! निर्विरोध BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय

फ्रेंडली फाइट से माहौल टाइट! कल्याण-डोंबिवली में हिंसा के बाद बवाल, BJP का शिंदे सेना के खिलाफ मूक मोर्चा

नासिक भाजपा में ‘महा-विस्फोट’! पूर्व महापौर समेत 54 नेता पार्टी से दूध की मक्खी की तरह बाहर! मचा हंगामा

स्टालिन ने बांटे लैपटॉप

कार्यक्रम में डिप्टी चीफ मिनिस्टर और एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने उलगम उंगल कैयिल स्कीम के तहत छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। उदयनिधि ने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि जब लड़कियां अपनी पढ़ाई पूरी कर लेती हैं तो वे समाज में बहुत बड़ा योगदान देती हैं। हमें सभी छात्राओं पर गर्व है।

VIDEO | On MP Dayanidhi Maran’s remarks on north Indian women, Tamil Nadu BJP leader Tamilisai Soundararajan (@DrTamilisai4BJP) says, “Separatist mindset is in DNA of DMK, they degrade other state women, even Tamil women won’t accept it.” (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/t4nFbUsa5e — Press Trust of India (@PTI_News) January 14, 2026


यह भी पढ़ें: जब महिलाओं का पढ़ना था पाप, तब सावित्रीबाई फुले ने कैसे की शिक्षा की शुरुआत?

भाजपा का पलटवार

मारन के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तमिलनाडु में भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि फिर दयानिधि मारन ने उत्तर भारतीय लोगों को गाली दी है। मुझे बहुत बुरा लगता है कि इनको ऐसा करने की इजाजत कैसे दी जाती है। वैसे, डीएमके की तरफ से यह होता रहता है। मुझे नहीं लगता कि दयानिधि में कॉमन सेंस है। भाजपा नेता अनिला सिंह ने कहा कि मारन की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। वह भूल गए कि वह भारत में रहते हैं। भारत शक्ति की पूजा करता है। उन्हें लगता है कि शक्ति को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में बांटा जा सकता है तो वह हमारी संस्कृति को नहीं समझते। मैं पूछना चाहती हूं कि जिस पार्टी से उनका गठबंधन है, उस पार्टी की महिलाओं के बारे में क्या कहना है। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में क्या कहना है? यह बांटने वाली राजनीति काम नहीं आने वाली है।

#WATCH | Delhi: On DMK MP Dayanidhi Maran’s statement, Union Minister of Civil Aviation, Ram Mohan Naidu, says, “These are all political statements. If you look at the reality, all the good things are happening in the NDA states. All the progress, the development and the… pic.twitter.com/ta2YOu9Vty — ANI (@ANI) January 14, 2026

उत्तर में महिलाओं के लिए लड़ने वाला कोई नहीं: डीएमके

डीएमके ने मारन के बयान का समर्थन किया है। पार्टी के टीकेएस इलंगोवन ने कहा कि यह उस पार्टी पर निर्भर करता है, जो राज्य में शासन कर रही है। इसमें शक नहीं कि जहां भी कांग्रेस शासन कर रही है, वे महिलाओं की शिक्षा के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। तमिलनाडु में हमने महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ी और उन्हें सशक्त बनाया। हमने उन्हें शिक्षा दी। हमने रोजगार दिया। सरकारी नौकरियों में सीटें आरक्षित की हैं। हम शुरू से महिलाओं के अधिकारों की उन्नति के लिए काम कर रहे। उत्तर में महिलाओं के लिए लड़ने वाला कोई नहीं है।

Dmk mp dayanidhi said that in north india women work is to look after the kitchen and children girls in the south are educated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 02:56 PM

Topics:  

  • BJP
  • CM Women Empowerment Campaign
  • DMK
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.