Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक में ‘डीके’ राज का आगाज, राज्यपाल ने शिवकुमार को दिलाई CM पद की शपथ, जी. परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

DK Shivakumar Swearing In Ceremony: बेंगलुरु के लोक भवन में डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और डॉ. जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम में राहुल-खड़गे मौजूद रहे।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 03, 2026 | 05:44 PM

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार ने शपथ ली (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Karnataka Cabinet Expansion Ministers List: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस आयोजित किया गया था। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनको मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उनके साथ ही डॉ. जी. परमेश्वर ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई बड़े कांग्रेस के नेता शामिल हुए।

संविधान की कॉपी के साथ शपथ

बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और डॉ. जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान डीके शिवकुमार हाथों में भारत के संविधान की एक कॉपी भी लिए रहे। जोकि काफी चर्चा में रहा।

सम्बंधित ख़बरें

6 जून के आंदोलन से पहले CJP की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 नए प्रवक्ता, खोजी पत्रकार सौरभ दास को अहम जिम्मेदारी

कर्नाटक में नई जिम्मेदारी लेने के लिए डीके शिवकुमार तैयार, देशभर से मिल रही हैं बधाइयां

बंगाल में एक और TMC नेता गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप, सियासी हलचल तेज

फायरिंग नहीं, पथराव हुआ! खान सर के संस्थान पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, बदमाशों ने ऐसे मचाया तांडव- VIDEO

#WATCH भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। (वीडियो सोर्स: DIPR) pic.twitter.com/dPHsW8oQEe — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026

12 मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ यतींद्र सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के 12 नेता राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शामिल हुए। ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बिरथी सुरेश और डॉ. शरण प्रकाश पाटिल, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खरगे, यू.टी. खादर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली।

बेंगलुरु: ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बिरथी सुरेश और डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। (तस्वीरें स्रोत: कांग्रेस) pic.twitter.com/PUAWBFUXj0 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026

ये भी पढ़ें- फर्जी हस्ताक्षर मामले में घिरे अभिषेक बनर्जी, CID ने भेजा समन, तो हाई कोर्ट पहुंचे टीएमसी नेता

30 मई को चुने गए विधायक दल का नेता

डीके शिवकुमार पिछले महीने 30 मई को डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुने गये थे। वे कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बने। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत उनको मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान संविधान लिए हुए थे। वे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जगह अब राज्य की कमान संभालेंगे।

लंबी अटकलों पर विराम लगाते हुए सिद्धारमैया ने 28 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके नाम कर्नाटक के सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी है।

Dk shivakumar swearing in karnataka chief minister bengaluru

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 04:40 PM

Topics:  

  • Chief Minister
  • DK Shivkumar
  • Karnataka
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.