Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ

Karnataka CM Oath 3 June: बेंगलुरु में शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने उनका नाम प्रस्ताव रखा।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: May 30, 2026 | 07:59 PM

डीके शिवकुमार (सोर्स-सोशल मीडया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक की राजनीति में शनिवार शाम बड़ा बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नया नेता चुना गया। इसके साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार कांग्रेस ने राज्य के 24वें सीएम के नाम पर भी मुहर लगा दी। बता दें कि 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने उनका नाम प्रस्तावित किया था जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की घोषणा

डीके शिवकुमार को विधायक दल का चुने जाने की घोषणा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की। उन्होंने यह भी बताया कि 3 जून की शाम को शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि डीके शिवकुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जा रहे हैं और तीन जून की शाम अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सिद्धारमैया ने रखा था प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया ने विधायक दल की बैठक में नए नेता के तौर पर डीके शिवकुमार का नाम का प्रस्तावित किया था। बैठक का पर्यवेक्षक कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला को बनाया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

कर्नाटक में आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, DK के नाम पर लगेगी मुहर!

नवभारत विशेष: कर्नाटक में फेरबदल क्या गुल खिलायेगा ?, जाति सर्वे रिपोर्ट में नए आरक्षण फार्मूले की मांग

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन

जमीन की रंजिश में छह लोगों को मारी गोली…फिर धारदार हथियारों से काटा, कर्नाटक से आया दिल दहलाने वाला मामला

3 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह

कांग्रेस नेता चंद्रशेखर ने बताया कि डीके शिवकुमार 3 जून को लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ शपथ ग्रहण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सीएम के साथ-साथ कैबिनेट भी बदलाव होगा। मौजूदा कैबिनेट से 10 मंत्री हटाए जा सकते हैं। इसमें सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे का भी नाम शामिल है। साथ ही राज्य के 4 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।

सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से किया समर्थन

बता दें कि सभी विधायकों ने मिलकर प्रस्ताव पास किया जिसमें तय हुआ कि नए नेता का फैसला कांग्रेस की केंद्रीय लीडरशिप करेगी।
इसके बाद सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार का नाम नए CLP नेता के तौर पर प्रस्तावित किया और गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने प्रस्ताव का समर्थन किया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया।

तिहाड़ जेल जा चुके है डीके शिवकुमार

बता दें कि कर्नाटक के 24 वें मुख्यमंत्री बनने वाले डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में हैं। शिवकुमार के पास ₹1413 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी है। नेता होने के साथ डीएक रियल एस्टेट, खनन, होटल कारोबारी भी हैं। हालांकि चुनावी हलफनामे में केवल एक टोयोटा क्वालिस कार दिखाया गया है साथ ही हलफनामें के मुताबिक उन पर 263 करोड़ का कर्ज भी है। डीके पर 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के दो केस में भी उनका नाम सामने आया है जिसकी जांच ईडी द्वारा की जा रही। 2017 में आयकर विभाग के छापे में डीके के घर से 8.5 करोड़ रु. मिले थे। इसलिए वे 2019 में गिरफ्तार भी किए गए। और वे तिहाड़ में 50 दिन बिता चुके है।

वोक्कालिगा समुदाय से हैं डीके

डीके का जन्म 1962 में बेंगलुरु के पास कनकपुरा में वोक्कालिगा समुदाय मे हुआ था। वह कनकपुरा से ही विधायक हैं। कांग्रेस में उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में हुई है जो पार्टी विधायकों को टूटने से बचाते हैं। किसी भी बड़े ऑपरेशन, चुनाव मैनेजमेंट, प्रचार या गुप्त रणनीतियों के लिए जिस वित्तीय और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की जरूरत होती है, उसे वे बखूबी निभाते है।

यह भी पढ़ें- शासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए

ज्योतिष की भविष्यवाणी

डिप्टी सीएम शिवकुमार के ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी ने भविष्यवाणी की है कि डीके शिवकुमार लंबे समय तक सीएम रहेंगे। वह कोई एक दिन के मुख्यमंत्री या एक बार के सीएम नहीं हैं। लंबे समय तक वे कर्नाटक के cm बने रहेंगे।

Dk shivakumar elected congress legislature party leader take oath as karnataka cm on june 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 07:54 PM

Topics:  

  • Karnataka
  • Karnataka News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.