Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश में डिजिटल लेनदेन बढ़ा, सरकार ने कहा- मौजूदा वित्त वर्ष में 6754 करोड़ हुए ट्रांसक्शन

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Feb 11, 2022 | 01:47 PM

Representative Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सरकार (Government) ने शुक्रवार को संसद (Parliament) में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 (Financial Year 2021-22) में छह फरवरी तक के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 6754 करोड़ डिजिटल लेनदेन (Digital Transactions) हुए जबकि उसके पिछले वर्ष में यह संख्या 5554 करोड़ था। सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में 5554 करोड़ और 2019-20 में 4572 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान भारत में डिजिटल भुगतान लेनदेन में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। भारत इंटरफेस फॉर मनी- यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (भीम-यूपीआई) जैसे विभिन्न सुविधाजनक डिजिटल भुगतान मोड ने व्यक्ति से व्यक्ति (पी2पी) के साथ साथ व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) भुगतानों में वृद्धि करके डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र को परिवर्तित कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि भीम यूपीआई नागरिकों के पसंदीदा भुगतान मोड के रूप में उभरकर सामने आया है और जनवरी 2022 में 8.31 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 461.71 करोड़ डिजिटल भुगतान लेनदेन का रिकॉर्ड हासिल किया है। (एजेंसी) 

सम्बंधित ख़बरें

होर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल

Iran Conflict: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क; सरकार ने दिया अपडेट

हजारों करोड़ का खेल और एनजीओ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’? जानें क्यों FCRA बिल पर संसद में छिड़ा है महासंग्राम

सिर्फ तेल नहीं, कंडोम से बीयर तक पर मंडराया संकट! आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ, रोजमर्रा की इन चीजों पर सीधा असर

Digital transactions increased in the country the government said 6754 crore transactions were done in the current financial year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2022 | 01:47 PM

Topics:  

  • Current Financial Year
  • Digital Transaction
  • India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.