Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान: धौलपुर में भयंकर सड़क हादसा, बस-टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 12 की दर्दनाक मौत

राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक स्लीपर कोच बस ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में टेंपो सवार 11 लोगों की मौत हो गई।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 20, 2024 | 06:06 PM

धौलपुर में भयंकर सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली/धौलपुर: राजस्थान से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां के धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है। खबर है कि एक स्लीपर कोच बस ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मारी है। वहीं इस हादसे में टेंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई। इन मृतकों में 5 बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिलाएं और एक पुरुष भी शामिल बताए जा रहे हैं। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची है और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यहां पढ़ें – दिवाली के पहले मिलेगा ‘सस्ता’ प्याज, आज से ‘कांदा एक्सप्रेस’ महंगाई पर लगाएगी लगाम, मोदी सरकार का धांसू प्लान

मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, इनमें ज्यादातर बच्चे थे। वहीं शनिवार की देर रात को सुनीपुर गांव के पास एक स्लीपर बस ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी। देर रात को सभी लोग टेंपो से बाड़ी लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने इस टेंपो को जबरदस्त टक्कर मार दी।

सम्बंधित ख़बरें

‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द

राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO

Traffic Rules में बड़ा बदलाव, पहली गलती पर चालान नहीं अब मिलेगी सिर्फ चेतावनी 

रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव

यहां पढ़ें – IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा आज वेदर

इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे दूसरे वाहन सवार मौके पर रुके और पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने टेंपो सवार लोगों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। इस टक्कर में 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 8 मासुम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं घायलों में बस सवार यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आज यानी रविवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस हादसे की वजह जानने में लगी हुई है।

 

Dholpur road accident bus tempo crash many people died including 8 children

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 09:16 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.