Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CJP ने अपडेट की अपनी डिमांड…सार्वजनिक माफी से लेकर एक करोड़ मुआवजे तक, कहा- देश कर रहा इंतजार

CJP New Demand: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने इसे आंदोलन की बड़ी जीत बताया। साथ ही छात्रों के परिवारों को मुआवजा, केस वापस लेने और पुलिस की जवाबदेही की मांग दोहराई।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 25, 2026 | 03:53 PM

अभिजीत दिपके (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CJP New Demand afterDharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की अन्य प्रमुख मांगें अभी भी लंबित हैं और आंदोलन तब तक पूरी तरह समाप्त नहीं माना जाएगा, जब तक उन पर निर्णय नहीं लिया जाता।

दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उनकी पहली मांग थी, लेकिन अब भी कई अहम मांगें बाकी हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कथित आत्महत्या के मामलों में मृत छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लिया जाए और पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय की जाए।

CJP ने गिनाईं अपनी लंबित मांगें

सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में CJP ने अपनी मांगों की सूची भी जारी की। संगठन के अनुसार:

सम्बंधित ख़बरें

यह लोकतंत्र की जीत…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अब सुधारों की बारी

अहंकार की हार और सत्य की जीत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुंबई में जश्न, जानिए क्या बोला पूरा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO

झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके का पहला बयान

  • शिक्षा मंत्री का इस्तीफा – पूरा
  • मृत छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा – लंबित
  • छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई न हो – लंबित
  • दिल्ली पुलिस और RAF की सार्वजनिक माफी – लंबित
CJP’s Demand Rooster Has Been Updated: 1. Dharmedra Pradhan must resign – ✅
2. Rs 1 Cr to the families of all students who died by suicide – Pending
3. No action against any of the student protesters – Pending
4. ⁠Public Apology From RAF & Delhi Police – Pending
Jantar Mantar… — Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026

अभिजीत दीपके का बयान

अभिजीत दीपके ने कहा कि यह घटनाक्रम लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात पर डटे रहें तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में जवाबदेही तय कराई जा सकती है।

उन्होंने यह भी मांग की कि 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और छात्रों पर दर्ज सभी मामलों को वापस लिया जाए।

यह भी पढ़ें- BIG BREAKING: छात्रों के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने PM को भेजा इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

इससे पहले पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली समेत देश भर में चल रहे प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। प्रधान ने दो पन्नों की चिट्ठी में पीएम मोदी को इस्तीफा भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने लिखा कि वह पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम में देखकर मेरा मन दुखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवा शक्ति ही इस देश की असली ताकत है। देश की युवा शक्ति को कुचक्र में फंसने नहीं देंगे। यही मेरा संकल्प है।

Dharmendra pradhan resigns cjp founder abhijeet dipke reaction jantar mantar neet paper leak protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 03:49 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Dharmendra Pradhan
  • Jantar Mantar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.