-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pakistan Calls Pm Modi Operation Sindoor Speech Provocative Warns India
पाकिस्तान ने पीएम मोदी के ऑपरेशन सिंदूर भाषण को बताया भड़काऊ, कहा- उम्मीद है भारत…
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने देश के आतंकवादी और सैन्य ठिकानों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई को केवल रोका है, इसे समाप्त नहीं किया है। संघर्ष विराम का अनुरोध सबसे पहले इस्लामाबाद ने किया था।

शहबाज शरीफ और पीएम मोदी, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राष्ट्र को संबोधित करने के एक दिन बाद, पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह भारतीय प्रधानमंत्री के भड़काऊ बयानों को खारिज करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन सोमवार, 12 मई को राष्ट्र को संबोधित किया और ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की।
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने देश के आतंकवादी और सैन्य ठिकानों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई को केवल रोका है, इसे समाप्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम का अनुरोध सबसे पहले इस्लामाबाद ने किया था। मोदी ने यह भी कहा कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकता। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि टेरर और ट्रेड भी एक साथ नहीं चल सकता। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जोर देकर यह भी कहा कि पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते।
PM मोदी के बयानों को खारिज किया पाकिस्तान
रॉयटर्स के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश हाल ही में हुए संघर्ष विराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है, तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में आवश्यक कदम उठा रहा है। रॉयटर्स ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा, “पाकिस्तान भारतीय प्रधानमंत्री के भड़काऊ बयानों को खारिज करता है।” मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसे उम्मीद है कि भारत क्षेत्रीय स्थिरता और अपने नागरिकों की भलाई को प्राथमिकता देगा।
सम्बंधित ख़बरें
BRICS NSA Meeting: दिल्ली में अजीत डोभाल ने अमेरिका-ईरान डील का किया स्वागत, बोले- उम्मीद है सफल होगा
जेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार वाले बयान पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- लादेन को छिपाने वाले पर कैसा भरोसा
Mahrang Baloch: पाकिस्तान में ‘बलूचिस्तान की शेरनी’ महरंग बलोच को उम्रकैद की सजा, मचा भारी बवाल
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भविष्य में किसी भी तरह की आक्रामकता का पूरी दृढ़ता से सामना किया जाएगा। नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 13 मई को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने भारत में एक भी और आतंकी हमला होने दिया तो उसे धूल चटा दी जाएगी। पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना कर्मियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “भारत हमेशा शांति के साथ है, लेकिन अगर अब एक भी हमला होता है तो घर में घुसकर मारेंगे।”
ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए क्या है देश का मूड?
भारत-पाकिस्तान युद्धविराम
चार दिनों तक चली भीषण गोलीबारी के बाद, भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम पर सहमति जताई, जिसके तहत जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोक दिया जाएगा। संघर्ष विराम का उल्लंघन पाकिस्तान ने कुछ घंटों बाद ही कर दिया। इतना ही नहीं सोमवार को भी पीएम मोदी के भाषण के तुरंत बाद जम्मू और पंजाब में ड्रोन देखे गए, हालांकि, शुरुआती अलर्ट के बाद, रात भर सीमावर्ती इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण रही।
Pakistan calls pm modi operation sindoor speech provocative warns india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सदन में रील स्टार का रियल अवतार! CM विजय ने स्टालिन की मिमिक्री कर लूट ली महफिल, VIDEO वायरल
Jun 23, 2026 | 04:00 PMDIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान
Jun 23, 2026 | 03:57 PMवाराणसी गंज शहीदा मस्जिद विवाद: पाकिस्तान के बयान पर अफजाल अंसारी का जवाब, कहा- भारत के मुसलमान सक्षम हैं
Jun 23, 2026 | 03:56 PMBorder 3 Official: युद्धभूमि के असली हीरो पर बनेगी फिल्म, जानें किस वीर सैनिक की कहानी दिखेगी
Jun 23, 2026 | 03:56 PMसोलापुर-मुंबई फ्लाइट सेवा 1 सितंबर से फिर शुरू, स्टार एयर ने सितंबर से फ्लाइट संचालन का किया ऐलान
Jun 23, 2026 | 03:51 PMनासिक में नाले में तब्दील हो रही नंदिनी नदी; सामाजिक कार्यकर्ता का आरोप- मनपा और बिल्डरों ने रची साजिश
Jun 23, 2026 | 03:43 PMEetha Teaser: ईथा का दमदार टीजर रिलीज, श्रद्धा कपूर निभाएंगी महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई का किरदार
Jun 23, 2026 | 03:43 PMवीडियो गैलरी

तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM













