Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“देवेंद्र फड़णवीस ने सूरत में मेरी हत्या की साजिश रची थी”, उद्धव गुट के MLA नितिन देशमुख का गंभीर आरोप

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Feb 09, 2024 | 11:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अकोला. शिवसेना (यूबीटी) विधायक नितिन देशमुख (Nitin Deshmukh) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर एक गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राज्य में सत्ता संघर्ष के दौरान जब एकनाथ शिंदे विधायकों के साथ सूरत चले गए थे तो फडणवीस ने उनकी हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने दावा किया कि शिंदे गुट के एक विधायक ने ही उन्हें यह जानकारी दी है।

गौरतलब है कि 20 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बगावत कर और अपने समर्थक विधायकों के साथ सूरत पहुंच गए थे। उन विधायकों में नितिन देशमुख भी शामिल थे।

देशमुख ने कहा, “जब शिंदे गुट के विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत की थी तो मैं कुछ विधायकों के कहने पर सूरत चला गया था। लेकिन जब मुझे पता चला कि इन सभी विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी है तो मैंने शिंदे का साथ देने से इनकार कर दिया।”

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Budget 2026: किसानों की कर्ज माफी की तैयारी! शिंदे समिति ने बैंकों से मांगा बकाया ऋण का डेटा

मालेगांव से आगे बढ़ने की तैयारी में ‘इस्लाम’ पार्टी, महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय होने के संकेत

वेलेंटाइन डे पर गुरु की मर्यादा तार-तार, सातारा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर FIR दर्ज

10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी

बता दें कि इस दौरान सूरत में नितिन देशमुख की हालत अचानक बिगड़ने की खबरें आई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जबकि, उनकी पत्नी ने पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके कुछ दिन बाद देशमुख शिंदे का साथ छोड़कर वापस उद्धव ठाकरे के पास आ गए थे। इस दौरान उन्होंने एकनाथ शिंदे और भाजपा पर उन्हें जबरन अगवा करने के आरोप लगाया था।

देशमुख ने कहा, “मैं उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं था और इसके चलते फडणवीस ने मेरी हत्या की साजिश रची थी। जिस अस्पताल में मुझे भर्ती कराया गया था वहां मुझे गलत इंजेक्शन लगाया गया था। मुझे डॉक्टरों की मदद से मारने की साजिश रची गई थी। इसीलिए फडणवीस ने मीडिया को झूठी खबर दी थी कि मुझे दिल का दौरा पड़ा है।”

देशमुख ने कहा, “मैं मौत से नहीं डरता। लेकिन ये लोग सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी को भी मार सकते हैं। परिवारों में दरार पैदा करने का काम किया जा रहा है।”

Devendra fadnavis had conspired to murder me in surat mla nitin deshmukh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2024 | 10:45 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.