अगले 2 दिन छाएगा घना कोहरा, इन राज्यों में सर्दी से छूटेगी कंपकंपी
Cold Wave Warning By IMD: अब लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 6, 7 और 8 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की है।
- Written By: रंजन कुमार
उत्तर भारत में सर्दी।
Cold Wave Alert: ठंड ने कई राज्यों में अपना सितम ढाहना शुरू कर दिया है। इस बार मानसून के सीजन में अधिक बारिश होने से हर बार से ज्यादा सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान है। इसी बीच कई राज्यों में तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय सर्दी बढ़ गई है। अब सर्दी तेवर दिखाएगी, जिससे लोगों की कंपकंपी छूटेगी। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 6 दिसंबर, 7 और 8 दिसंबर को कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और की चेतावनी जारी की है। साथ ही घना कोहरा भी छाएगा।
मानसून में शानदार बारिश के बाद राजस्थान में जोरदार सर्दी पड़ने वाली है। राज्य में मौसम पलटी मारेगा और सर्दी तेवर दिखाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने यहां के कई जिलों में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी अच्छी बारिश के बाद अब जोरदार सर्दी का स्वागत करने के लिए तैयार है। दिल्ली में सर्दी तेवर दिखाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने 6, 7 और 8 दिसंबर को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
UP में मजदूरों के लिए किफायती आवास नीति… अब सिर्फ 1500 रुपये महीने में मिलेगा अपना घर
EPFO अपडेट: अब ATM और UPI से निकालें PF का पैसा, 5 लाख तक के क्लेम होंगे ऑटो-सेटल
PM Kisan की 23वीं किस्त जुलाई में आने की उम्मीद, जानिए किन्हें मिलेगा 2000 रुपये का सीधा लाभ
भारतीय रेलवे का नया नियम: अब दिव्यांगजन वैध UDID Card के साथ अनारक्षित कोचों में कर सकेंगे सफर
इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
अन्य राज्यों में भी सर्दी तेवर दिखाएगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले 3 दिन तापमान गिरेगा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।
यह भी पढ़ें: ठंड के मौसम में अपनी डाइट में शामिल कर लें 5 चीजें, बचे रहेंगे संक्रमण और बीमारियों से
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर उत्तर भारत के राज्यों पर दिखेगा
आईएमडी के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हो गई है। यह सबसे अधिक जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करेगा। यह बारिश और बर्फबारी का कारण बनेगा। इससे शनिवार और रविवार को मौसम खराब रहेगा। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फ गिरेगा। पहाड़ों पर बदलते मौसम का प्रभाव उत्तर भारत के राज्यों पर दिखेगा। इससे हरियाणा से लेकर दिल्ली और बिहार तक शीतलहर चलेगी। सुबह घना कोहरा छाया नजर आएगा। स्काईमेट का कहना है कि 6 दिसंबर को दितवाह चक्रवाती तूफान का असर तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप पर रहेगा। इस कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी।
