Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में ठंड के साथ छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची

  • By आसिफ सईद
Updated On: Jan 24, 2022 | 11:03 AM

File Photo:ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया (Fog) रहा और वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। सफदरजंग वेधशाला में आर्द्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज किया गया। इस वेधशाला के आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक माना जाता है। पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड वेधशाला में पारा आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर सर्द स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के फरिदाबाद में एक्यूआई 198 और गुरुग्राम में 176 दर्ज किया गया है जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 255, ग्रेटर नोएडा में 233 और नोएडा में एक्यूआई 272 दर्ज किया गया है जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 

Dense fog covers delhi with cold air quality in poor category

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2022 | 11:03 AM

Topics:  

  • Air Quality
  • Delhi

सम्बंधित ख़बरें

1

DSSSB: टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर वैकेंसी, 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

2

दिल्ली: मुठभेड़ के बाद 2 वांछित आपराधी गिरफ्तार, रोहित गोदारा की गैंग से है ताल्लुकात

3

JNU Clash: विजयदशमी पर रावण दहन को लेकर बवाल, ABVP और लेफ्ट छात्र संगठनों में हुई जोरदार झड़प

4

JNU में दशहरे पर महासंग्राम: रावण के पुतले पर उमर-शरजील की फोटो, कैंपस में चले जूते-चप्पल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.