वंदे भारत भी पड़ जाएगी धीमी! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ

Delhi-Varanasi Bullet Train Project: दिल्ली से वाराणसी का सफर अब महज 4 घंटे में पूरा होगा। सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से लखनऊ, अयोध्या और नोएडा समेत यूपी के 14 शहरों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।
Delhi Varanasi Bullet Train project
दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Delhi-Varanasi Bullet Train Route Map: मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिस पर तेजी का काम चल रहा है। इसी बीच अब सरकार ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को भी रफ्तार देना शुरू कर दिया है। रेलवे के इस से प्रोजेक्ट से दिल्ली और यूपी के बीच रेल यात्रा और भी ज्यादा आसान हो जाएगी। 

दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन लखनऊ से गुजरते हुए जाएगी और दोनों शहरों के बीच की दूरी को महज दो घंटे में पूरा करेगी। जबकि बुलेट ट्रेन से दिल्ली और वाराणसी की दूरी केवल चार घंटे की ही रह जाएगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, इस हाई स्पीट बुलेट ट्रेन परियोजना से दिल्ली, नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के 14 बड़ें शहरों भी मिलेगा।

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में क्या होगा खास?

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर रेवले ने कुछ जानकारियों जारी है। इसके तहत दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में लखनऊ के पास एक 135 किमी लंबी लिंक लाइन बनाई जाएगी। इस लिंक लाइन को सीधे अयोध्या से जोड़ा जाएगा। अयोध्या के माध्यम से प्रयागराज, भदोही और रायबरेली में रहने वाले लोग भी इस बुलेट ट्रेन का फायदा उठा पाएंगे। रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को 2035 से 2040 तक पूरा करने का टारगेट रखा है।  दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से देश की राजधानी और लखनऊ के बीच दूरी केवल 2 घंटों की रह जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के बाद यह देश का दूसरा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट होगा। दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेज रफ्तार वाली ट्रेनों की बात करें तो फिलहाल दोनों शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन चलती है। वंदे भारत दिल्ली से लखनऊ तक का सफर तक करने में  6 घंटे 25 मिनट का समय लेती है।

क्या होगा दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का रूट

रेवले की मुताबित, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन राजधानी दिल्ली के सराय काले खां रेलवे स्टोटश से शुरू होकर नोएडा सेक्टर 146, नोएडा एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ तक का सफर दो घंटे में पूरा करेगी। इसके बाद ट्रेन अयोध्या, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही रेवले स्टेशन से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। इस रूट की लंबाई 865 किलोमीटर की होगी।

Delhi Varanasi Bullet Train route
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का प्रस्तावित रूट (AI जनरेटेड फोटो)

दिल्ली से पटना तक को मिलेगा लाभ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में एक कार्यक्रम में दावा किया कि, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन के जरिए दोनों शहरों के बीच यात्रा महज 3 घंटे 50 मिनट में पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि, इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का फायदा न सिर्फ उत्तर प्रदेश के शहरों बल्कि इससे पटना को भी लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद लोग हवाई यात्रा के बजाय ट्रेनों को अधिक प्राथमिकता देंगे।

बता दें कि सरकार दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को भी हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने को लेकर तेजी से काम कर रही है। इसके तहत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का गठन किया गया है। वहीं, रेल मंत्रालय भूमि अधिग्रहण और जरूरी मंजूरियों की प्रक्रिया भी समय पर पूरी करने की तैयारी में जुटा है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com