Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ इलेक्शन के लिए मतदान आज, जानें 2019 के बाद क्यों नहीं हुआ DUSU का चुनाव

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Sep 22, 2023 | 10:44 AM

DUSU Election Voting

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)  में छात्र संघ के चुनाव का मतदान आज से शुरू हो गया है। चुनाव मतदान प्रक्रिया दो पाली में होगी। दिन की पाली के छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वहीं शाम की पाली के छात्र दोपहर तीन बजे से मतदान कर सकेंगे। दिन की पाली के छात्र दोपहर एक बजे तक मतदान कर सकेंगे जबकि शाम की पाली के छात्रों के पास अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए शाम साढ़े सात बजे तक का समय होगा। मतों की गिनती शनिवार को होगी।

#WATCH | Delhi University Students’ Union (DUSU) Elections are taking place today. Visuals from Sri Venkateswara College. pic.twitter.com/9yXPh9jJJV — ANI (@ANI) September 22, 2023

तीन साल बाद हो रहा छात्र संघ चुनाव
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव इससे पहले 2019 में हुए थे। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं कराए जा सके थे जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधानों के कारण 2022 में इसका आयोजन नहीं हो सका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से संबद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPI-ML) ने सभी चार पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

साल 2019 में ABVP इतनी सीट जीती थी
ABVP ने 2019 DUSU चुनाव में चार सीटों में से तीन पर जीत दर्ज की थी। करीब एक लाख छात्र चुनाव में मतदान करेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकतर कॉलेजों और संकायों के लिए DUSU एक मुख्य प्रतिनिधि निकाय है। हर कॉलेज का अपना छात्र संघ, चुनाव होता है। 

सम्बंधित ख़बरें

Viral Mock Interview Video: AC तेज करने की मांग पड़ी भारी, उम्मीदवार के उड़ गए होश

पुणे में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए PMRDA का बड़ा प्लान, 17 चौराहों का होगा कायाकल्प

जामिया मिलिया इस्लामिया में फिर बवाल…RSS के युवा कुंभ का क्यों हो रहा विरोध? छावनी में तब्दील हुआ कैंपस

शरद पवार डिनर डिप्लोमेसी; सियासी कड़वाहट के बीच मोदी बाग में इकट्ठा होगा पूरा परिवार, सुनेत्रा भी होंगी शामिल!

Delhi university students union dusu elections are taking place today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2023 | 10:44 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.