राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव, पेड़ भी गिरे; ट्रैफिक पर असर
- Written By: सुभाष यादव
दिल्ली में बारिश से जलजमाव (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: दिल्ली में आज सुबह बारिश (Delhi Rains) और आंधी ने मौसम को सुहाना कर दिया है। बारिश से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। साथ ही ट्रैफिक पर भी इसका असर पड़ा है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। दिल्ली-NCR में सुबह चार बजे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम भले ही सुहाना हो गया है लेकिन कई परेशानियां भी लोगों को हो रही है।
ज्ञात हो कि दिल्ली हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार दिल्ली-NCR में मौसम में आए बदलाव के कारण कई उड़ानों को जयपुर और अन्य हवाई अड्डों की तरफ़ डायवर्ट किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद वसंत विहार में राव तुला राम मार्ग फ्लाईओवर पर जलभराव के कारण जाम देखने को मिला है।
हरियाणा: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़क पर जलभराव हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
जंतर-मंतर आंदोलन खत्म होते ही DMRC का बड़ा फैसला, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर हुईं बहाल सेवाएं
#WATCH हरियाणा: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़क पर जलभराव हुआ। (वीडियो गुरुग्राम से है।) pic.twitter.com/wJbXGXEtML — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022
वहीं दिल्ली में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी। साथ ही 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। बारिश और तेज हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बिजली गुल की भी खबर सामने आई है।
