- Hindi News »
- India »
- Delhi Police Action Against Lawrence Bishnoi Gang 7 Shooters Arrested
लॉरेंस गैंग पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का एक्शन, पंजाब सहित अन्य राज्यों से 7 शार्प शूटर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को 7 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां पंजाब सहित देश के कई अन्य राज्यों से हुई हैं। सभी शूटर्स लॉरेंश गैंग से संबंधित हैं।
- Written By: Saurabh Pal

लॉरेंस बिश्नोई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः सरकार और पुलिस की नाक का सवाल बन चुके लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस एक्शन में आ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को 7 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां पंजाब सहित देश के कई अन्य राज्यों से हुई हैं। इन शूटर्स के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से निश्चित तौर पर लॉरेंस के नेटवर्क गहरी चोट पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार शूटर्स से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इसके साथ ही लॉरेंस गैंग के कई अन्य शूटर्स की भी शिनाख्त हुई। जिसके बाद माना जा रहा हैं, जल्द ही पुलिस अन्य शूटर्स को भी गिरफ्तार करेगी। दिल्ली पुलिस द्वारा लॉरेंस गैंग के खिलाफ पैन इंडिया मुहिम चलाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: चंपई सोरेन ने सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन
सम्बंधित ख़बरें
प्रेमजाल में फंसाकर युवक से 4 लाख की वसूली, कीटनाशक पिलाकर हत्या का प्रयास
अमरावती: चाकूबाजी में घायल मयूर सोलंके की 10 दिन बाद मौत, हत्या का मामला दर्ज; पुरानी रंजिश का शक
नाबालिग से यौन अत्याचार मामले में आरोपी को 5 साल की सजा, अकोला कोर्ट का फैसला
गोवंश की अवैध तस्करी का पर्दाफाश , 7 मवेशी बचाए, तवेरा गाड़ी जब्त
अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित
इससे पूर्व खूफियां जांच एंजेंसी (NATIONAL INVESTIGATION AGENCY) लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख के इनाम की घोषणा कर चुकी है। उस पर 2022 में दर्ज दो एनआईए मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। अनमोल बिश्नोई जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। पुलिस व एजेंसियों द्वारा कहा जा रहा है कि विदेश में बैठक कर वह भारत में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा है। हालही में हुए बाबा सिद्दीकी हाई प्रोफाइल मर्डर केस के बाद अनमोल का ना चर्चा में आया है। इसके साथ ही वह अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में भी वांटेड है।
अनमोल पर इनाम की घोषणा संगठित अपराध और उससे जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एनआईए के प्रयासों का हिस्सा है। अधिकारी अनमोल बिश्नोई के ठिकाने के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से आगे आने का आग्रह कर रहे हैं। अनमोल विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है और उसे संगठित अपराध में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है। अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से पूरे क्षेत्र में अवैध संचालन में शामिल व्यापक नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
एनआईए ने 32 स्थानों पर की थी छापेमारी
गौरतलब है कि जनवरी में NIA की कई टीमों ने एक साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली और यूपी में कुल 32 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें दो पिस्तौल, दो मैगजीन और गोला-बारूद के साथ-साथ 4.60 लाख रुपये की नकदी, दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद हुए थे। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ सहित उसके साथियों के निर्देश पर यूए(पी)ए के तहत चलाए जा रहे संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ एनआईए द्वारा दर्ज मामले में कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की गई।
लॉरेंश गैंग ने के हाई प्रोफाइल अपराध
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले लॉरेंस का अब तक कई हाई प्रोफाइल अपराधों में हाथ रहा है। जिसमें सिंगर सिद्धु मूसेवाला, करणी सेना प्रमुख सुखदेव गोगामेड़ी और एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या करवाने का आरोप है। इसके अलावा सलमान खान के घर पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी का भी लॉरेंस आरोपी है।
Delhi police action against lawrence bishnoi gang 7 shooters arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














