रेखा गुप्ता को पड़ा थप्पड़ तो नप गए कमिश्नर! अब सतीश गोलचा संभालेंगे कमान

Delhi New Police Commissioner: दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिल गया है। सतीश गोलचा को पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अब तक पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे SBK सिंह को हटा दिया गया है।
Satish Golcha Delhi Police
दिल्ली के नए कमिश्नर सतीश गोलचा (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Delhi News: दिल्ली पुलिस को अब नया कमिश्नर मिल गया है। सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अब तक पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसबीके सिंह को हटा दिया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बना गया है।

बता दें की सतीश वर्तमान में डीजी (जेल), दिल्ली के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति उसी दिन से प्रभावी होगी, जिस दिन वो कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक उनकी नियुक्ति जारी रहेगी। सतीश गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

दिल्ली में पहले भी संभाल चुके हैं कार्यभार

IPS अधिकारी सतीश गोलचा को एसबीके सिंह की जगह नियुक्त किया गया है, जिन्हें 1 अगस्त को गृह मंत्रालय ने कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर बनाया था। वहीं, सतीश गोलचा इससे पहले दिल्ली पुलिस में डीसीपी, जॉइंट कमिश्नर तथा स्पेशल कमिश्नर के तौर पर भी कार्यबार संभाल चुके हैं। 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान उनको स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के तौर पर भी नियुक्त किया गया था। खबरों के मुताबिक फरवरी 2022 से जून 2023 तक वो अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) भी रहे, जिसके बाद उनको वापस दिल्ली बुला लिया गया था।

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

गृह मंत्रालय की ओर0 से जारी आदेश में कहा गया कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से सतीश गोलचा आईपीएस (AGMUT:1992), जो वर्तमान में महानिदेशक (कारागार), दिल्ली के पद पर तैनात हैं, उनको कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया जाता है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला

बुधवार सुबह, सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय में आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने हमला किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे “मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश” करार दिया। दिल्ली पुलिस ने घटना को लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और आरोपी आरपी राजेश खिमजी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री फिलहाल घर से ही अपने कार्यों का संचालन कर रही हैं। उन्होंने कल रात से लेकर आज सुबह तक फाइलों की समीक्षा की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com