दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब फ्री नहीं होगा सफर, 25 दिसंबर से इतना देना होगा टोल टैक्स
- Written By: सुभाष यादव
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर चलने के लिए अब पैसे देने पड़ेंगे। दरअसल 383 दिनों बाद किसानों के गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) छोड़ने के बाद अब यहां ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। जिसके चलते यहां फ्री सफर पर ब्रेक लगने जा रहा है। अब 25 दिसंबर से यहां पर सफर के लिए आपको टोल देना पड़ेगा।
ज्ञात हो कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है। साथ ही यह 82 किलोमीटर लंबा है। इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा के लिए लोगों को 65 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से देने होंगे। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय (Ministry of Roads and Transport) ने नोटिफिकेशन के जरिए इसकी पुष्टि की है। एक्सप्रेस-वे से मेरठ से दिल्ली जाने पर यात्रियों को 140 रुपया टोल देना होगा। इसके लिए टोल प्लाजा पर 7 प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यात्रा के लिए 25 दिसंबर सुबह आठ बजे से टोल वसूला जाएगा। डासना से मेरठ की तरफ जाने पर टोल देना पड़ेगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह से टू व्हीलर और थ्री व्हीलर के साथ ही बैलगाड़ी आदि की एंट्री को इजाजत नहीं है। बावजूद इसके लोग एंट्री करते हैं। जिनका अब चालान किया जाएगा।
