दिल्ली में स्कूलों को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी, हाई कोर्ट ने केजरीवाल सरकार से मांगा निपटारे का प्लान
- Written By: अक्सा अंसारी
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने दिल्ली सरकार (Delhi Government) और पुलिस (Delhi Police) को राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकियों (Delhi School Bomb Threat) से जुड़ी घटनाओं से निपटने की कार्य योजना से उसे अवगत कराने को कहा है। अदालत ने याचिकाकर्ता एवं अधिवक्ता अर्पित भार्गव (Arpit Bhargava) द्वारा दायर अर्जी पर अधिकारियों को नोटिस भी जारी किया।
भार्गव ने दावा किया कि पिछले साल स्कूलों को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकियां मिलने की पांच घटनाएं हुई थीं, जिनमें से तीन की जांच होनी और उन्हें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाना अभी बाकी है। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद (Justice Subramaniam Prasad) ने एक हालिया आदेश में दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को इस अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जवाबी हलफनामे में यह स्पष्ट रूप से बताना होगा कि प्रतिवादियों द्वारा क्या कार्य योजना अपनाई जाने वाली है।
ऐसे मिल रही धमकी
याचिकाकर्ता डीपीएस, मथुरा रोड में पढ़ाई कर रहे एक बच्चे का पिता है। इस स्कूल को पिछले साल धमकी भरा एक फोन आया था। याचिकाकर्ता की नवीनतम अर्जी में कहा गया है कि यहां तक कि इस अदालत को भी 15 फरवरी 2024 को इसी तरह की धमकी मिली थी और दिल्ली की सभी अदालतों में सुरक्षा अभ्यास शुरू करना पड़ा था। अर्जी में कहा गया है, ‘‘ऐसी घटनाएं रोजाना की चीजें हो गई हैं, जिससे न केवल याचिकाकर्ता बल्कि सभी हितधारकों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, तय समय में मिलेंगी बिजली-पानी, सीवर समेत 23 सेवाएं
यमुना सफाई अभियान में उतरीं CM रेखा गुप्ता, हजारों वॉलंटियर्स और BJP कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
दिल्ली सरकार की नई पहल: अब नौवीं में फेल छात्रों की नहीं छूटेगी पढ़ाई, यहां जानें सारी डिटेल्स
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
बच्चों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसका कोई समाधान नहीं दिखता, क्योंकि प्रतिवादी संख्या-1 (दिल्ली सरकार) द्वारा आज तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है।” याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता बी.एन. सोनी कर रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई अब अप्रैल में होगी।
(एजेंसी)
