दिल्‍ली के LNJP अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

A firefighter who was injured while extinguishing the fire in the factory of Narela in Delhi died during treatment
Representative Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi Fire) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) में आज सुबह भीषण आग लग गयी। यह आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी है। आग की खबर मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड की गाडियाँ पहुंच गई हैं। 

ज्ञात हो कि दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में आग कैसे लगी इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है। साथ ही इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान अभी तक नहीं हुआ है। 

 LNJP अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग-

वहीं एलएनजेपी अस्पताल में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस घटना की जांच शुरू है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com