Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Fact Check: S-400 काे हुआ नुकसान! पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा की भारतीय सेना ने खोली पोल

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच कुछ ऐसी खबरें भी आई हैं, जिनमें इसे नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। भारतीय रक्षा अधिकारियों ने दावे की पोल खोल दी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 15, 2025 | 05:11 PM

S-400 (साेर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब देने में भारत की S-400 रक्षा प्रणाली एक सफल हथियार साबित हुई है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच कुछ ऐसी खबरें भी आई हैं, जिनमें इसे नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। हालांकि, भारतीय रक्षा अधिकारियों ने इन दावों को बेबुनियाद बताया है।

रक्षा अधिकारियों ने अपने बयान में कहा कि “एस-400 प्रणाली के नष्ट होने या इसके किसी नुकसान की खबरें बेबुनियाद और फर्जी हैं।” इस बीच, सूत्रों के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाने के बाद पाकिस्तान पर जवाबी हमले किए। नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई स्थानों पर अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

एओसी पर रुक-रुक कर गोलीबारी जारी

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बीच सूत्रों ने एएनआई को बताया कि आज तड़के भारतीय हमलों में पाकिस्तान के चार एयरबेसों को निशाना बनाया गया। सूत्रों ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान द्वारा भारत में 26 स्थानों पर हमला करने के तुरंत बाद जवाबी हमले किए। नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई स्थानों पर अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान में बच्चों को नसीब नहीं हो रही पढ़ाई, रिपोर्ट ने चौंकाया

सस्ता फोन पड़ा भारी! पाकिस्तान में 10 करोड़ मोबाइल एक झटके में बंद, जानें वजह

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

फिर बौखलाया पाकिस्तान, सिंध नदी जल संधि पर भारत को दी गीदड़भभकी

26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि “पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इनमें संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं। इन स्थानों में बारामुल्ला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं।”

बयान में आगे कहा गया कि अफसोस की बात है कि एक सशस्त्र ड्रोन ने फिरोजपुर में एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्थानीय परिवार के सदस्य घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है और सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र की सफाई की गई है।

Operation Sindoor: कैमरे में कैद हुआ भारत का मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड को किया तबाह- देखें Video

भारतीय सशस्त्र बल उच्च स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक और संलग्न किया जा रहा है। स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी की जा रही है और जहां भी आवश्यक हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी

विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों को घर के अंदर रहने, अनावश्यक आवाजाही को सीमित करने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। बयान में कहा गया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और एहतियात जरूरी है।

Defense officials bust fake claims of damage to s400 defense system

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2025 | 10:21 AM

Topics:  

  • Fact Check
  • Indian Army
  • Operation Sindoor
  • Pahalgam Attack
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.