Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी बोले-पिछले 5-6 सालों में डिफेंस एक्सपोर्ट में हमने 6 गुना की वृद्धि की, मेक इन इंडिया पर कही ये बात

  • By सुभाष यादव
Updated On: Feb 25, 2022 | 12:10 PM

पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रक्षा क्षेत्र (Defense Budget 2022) पर बजट के बाद वेबिनार में कहा कि आज गुलामी के कालखंड में भी और आजादी के तुरंत बाद भी हमारी डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग की ताकत बहुत ज्यादा थी। दूसरे विश्व युद्ध में भारत में बने हथियारों ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में डिफेंस एक्सपोर्ट में हमने 6 गुना की वृद्धि की है। मोदी ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भी बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने 7 नई डिफेंस पब्लिक अंडरटेकिंग्स का निर्माण किया था। आज ये तेज़ी से व्यापार का विस्तार कर रही हैं, नए मार्केट में पहुंच रही हैं। ये भी बहुत सुखद है कि बीते 5-6 सालों में डिफेंस एक्सपोर्ट में हमने 6 गुणा वृद्धि की है। वे बोले कि जब हम बाहर से अस्त्र-शस्त्र लाते हैं, तो उसकी प्रक्रिया इतनी लंबी होती है कि जब वो हमारे सुरक्षाबलों तक पहुंचते हैं, तब तक उसमें से कई पुराने हो चुके होते हैं। इसका समाधान भी ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ और ‘मेक इन इंडिया’ में ही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘नरेंद्र’ हुए ‘सरेंडर’ का नारा राहुल ने फिर दोहराया, दादी की दिलेरी याद दिला PM मोदी पर कसा तंज

‘PM मोदी मुझसे खुश नहीं हैं’, टैरिफ और रूसी तेल पर ट्रंप का बड़ा बयान, क्या बढ़ेगी भारत की टेंशन?

JNU में नारेबाजी पर बड़ा एक्शन, यूनिवर्सिटी से बाहर होंगे आरोपी छात्र! प्रशासन ने बनाई लिस्ट

JNU में आधी रात को हंगामा! PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे, क्या है वजह- VIDEO

पिछले साल हमने 7 नई डिफेंस पब्लिक अंडरटेकिंग्स का निर्माण किया था। आज ये तेज़ी से व्यापार का विस्तार कर रही हैं, नए मार्केट में पहुंच रही हैं। ये भी बहुत सुखद है कि बीते 5-6 सालों में डिफेंस एक्सपोर्ट में हमने 6 गुणा वृद्धि की है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/xMzcaUFdJ6 — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022

पीएम ने कहा कि भारत की जो IT की ताकत है, वो हमारा बहुत बड़ा सामर्थ्य है। इस ताकत को हम अपने रक्षा क्षेत्र में जितना ज्यादा इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही सुरक्षा में हम आश्वस्त होंगे। जैसे सायबर सेक्योरिटी अब सिर्फ डिजिटल वर्ल्ड तक सीमित नहीं रह गई है। ये राष्ट्र की सुरक्षा का विषय बन चुका है।

उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में देश के भीतर रिसर्च, डिज़ाइन और डवलपमेंट से लेकर मैन्युफेक्चरिंग तक का एक वाइब्रेंट इकोसिस्टम विकसित करने का ब्लूप्रिंट है। रक्षा बजट में लगभग 70% सिर्फ घरेलू उद्योग के लिए रखा गया है। पीएम ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत अपने रक्षा क्षेत्र में जिस आत्मनिर्भरता पर बल दे रहा है उसकी प्रतिबद्धता आपको इस साल के बजट में दिखेगा।

Defense budget 2022 pm modi says we have increased defense exports 6 times in the last 5 6 years reacts of make in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2022 | 12:10 PM

Topics:  

  • Budget 2022)
  • Narendra Modi
  • PM Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.