-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Dalai Lama Sends Clear Message To China On Successor Selection
दलाई लामा ने चीन को दिया क्लियर मैसेज, बता दिया कौन चुनेगा उत्तराधिकारी
- Written By: अभिषेक सिंह
दलाई लामा ने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं फिर दोहराता हूं कि गादेन फोडरंग ट्रस्ट को भविष्य के पुनर्जन्मों को मान्यता देने का एकमात्र अधिकार है। किसी और को इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई हक नहीं है।

बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्मशाला: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि 600 साल पुरानी संस्था उनकी मृत्यु के बाद भी काम करती रहेगी और उनके भावी पुनर्जन्म का चयन करेगी। दलाई लामा के इस बयान के बाद चीन की उछलकूद बंद हो जाएगी। जिसमें वह 15वें दलाई लामा की नियुक्ति में भूमिका की बात कर रहा था।
बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में, 14वें दलाई लामा ने घोषणा की कि दलाई लामा का कार्यालय, गादेन फोडरंग ट्रस्ट अकेले ही 15वें पुनर्जन्म की मान्यता पर निर्णय लेगा। जबकि चीन, दखलंदाजी इसलिए चाहता था कि वह दलाई लामा को अपने पाले में कर के तिब्बत पर अधिकार जमा सके।
याद दिलाया 2011 का बयान
तिब्बत में बौद्ध धर्म के सर्वोच्च नेता ने कहा, “भविष्य के दलाई लामा के चयन की प्रक्रिया 24 सितंबर 2011 के बयान में स्पष्ट रूप से बताई गई है, जिसमें कहा गया है कि ऐसा करने की जिम्मेदारी विशेष रूप से गादेन फोडरंग ट्रस्ट, परम पावन दलाई लामा के कार्यालय के सदस्यों पर है।”
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
भ्रामक जानकारी फैलाई तो खैर नहीं!- दीक्षाभूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन हुए सख्त
Statement Affirming the Continuation of the Institution of Dalai Lama (Translated from the original Tibetan) On 24 September 2011, at a meeting of the heads of Tibetan spiritual traditions, I made a statement to fellow Tibetans in and outside Tibet, followers of Tibetan… pic.twitter.com/VqtBUH9yDm — Dalai Lama (@DalaiLama) July 2, 2025
दलाई लामा ने आगे कहा, “उन्हें कई तिब्बती बौद्ध परंपराओं के प्रमुखों और विश्वसनीय शपथ लेने वाले धर्म रक्षकों से परामर्श करना चाहिए जो दलाई लामाओं की वंशावली से अविभाज्य रूप से जुड़े हुए हैं। उन्हें तदनुसार पिछली परंपरा के अनुसार खोज और मान्यता प्रक्रियाओं को पूरा करना चाहिए।
‘किसी को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं’
दलाई लामा ने स्पष्ट रूप से कहा कि “मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि गादेन फोडरंग ट्रस्ट को भविष्य के पुनर्जन्मों को मान्यता देने का एकमात्र अधिकार है। किसी और को इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई हक नहीं है।”
कैसे चुना जाता है दलाई लामा? मौत, पुनर्जन्म और भविष्यवाणी से क्या है कनेक्शन
6 जुलाई को दलाई लामा के 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले जारी किए गए इस बयान का असर दुनिया भर में उनके लाखों बौद्ध अनुयायियों पर पड़ेगा। यह बीजिंग के लिए भी एक संदेश है, जो लंबे समय से इस क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तिब्बती धार्मिक परंपराओं को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।
Dalai lama sends clear message to china on successor selection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














