-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Pkv Student Suicide Gunjan Blackmailing Case
राजस्थान में पत्नी…नागपुर में हो गया दूसरा इश्क, प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग ने ले ली युवक की जान!
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: नागपुर के पंजाबराव कृषि विद्यापीठ के छात्र ईश्वर चौधरी ने सहपाठी गुंजन की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में प्रताड़ना व कानून के दुरुपयोग का उल्लेख मिला।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur News In Hindi: नागपुर के पंजाबराव कृषि विद्यापीठ में पढ़ने वाला एक छात्र साथ पढ़ने वाली छात्रा की ब्लैकमेलिंग से इस कदर परेशान हो गया कि उसने फांसी लगा ली। सुसाइड नोट और प्रकरण से जुड़े लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने काटोल में रहने वाली गुंजन नामक छात्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने करने का मामला दर्ज किया है।
ईश्वरलाल कंवरलाल चौधरी (21) मूलत: बाडमेर राजस्थान का रहने वाला था। वह पीकेवी में बीएससी एग्रीकल्चर के 7वें सेमिस्टर में पढ़ रहा था। गुंजन भी कॉलेज में उसके साथ पढ़ती थी।
1 अक्टूबर को ईश्वर अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो सहपाठियों ने हॉस्टल के कमरे की खिड़की से भीतर झांका। ईश्वर फंदे पर लटका दिखाई दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
कमरे से मिली 2 पन्नों का सुसाइड नोट
ईश्वर के कमरे में पुलिस को 2 पन्नों का सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा था कि वह पिछले 6 महीने से बहुत परेशान है। ‘मैं माता-पिता इकलौता बेटा हूं। अपने परिवार से गद्दारी कर रहा हूं लेकिन और कोई चारा नहीं है। मुझे ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।’
पुलिस ने सुसाइड जब्त करने के साथ ही ईश्वर के मोबाइल की छानबीन की। मोबाइल में गुंजन और ईश्वर के बीच हुई चैटिंग में कई सनसनीखेज जानकारी सामने आई। ईश्वर के साथ पढ़ने वाले छात्र और रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर भी गुंजन द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने गुंजन पर आत्महत्या के लिए उकसाने करने का मामला दर्ज किया।
प्रेम संबंधों में आई खटास
ईश्वर से संबंधित लोगों ने बताया कि गुंजन और उसके बीच पिछले 2 वर्ष से प्रेम संबंध थे। दोनों साथ घूमते थे लेकिन पिछले 6 महीने से वह बहुत परेशान और तनाव में था। उसने सभी को बताया था कि गुंजन उससे छोटी-छोटी बातों पर हमेशा विवाद करती है। इसकी वजह से दोनों के संबंधों में खटास आ गई।
यह भी पढ़ें:- महानगरों में बढ़ रहा आर्थिक खतरा, पांच साल में 30% से ज्यादा बढ़ोतरी, मुंबई टॉप पर
इसके बाद से गुंजन ईश्वर पर विवाह करने के लिए दबाव डाल रही थी। समय-समय पर उससे पैसों की मांग की जाती थी। इस वजह से वह तनाव में था और यही आत्महत्या की वजह बनी।
कानून का गलत फायदा उठा रहीं लड़कियां
ईश्वर की राजस्थान में ही शादी हुई थी जिसके बाद वह पढ़ाई करने नागपुर आ गया था। उसने अपने रिश्तेदारों को भी गुंजन की प्रताड़ना के बारे में बताया था। रिश्तेदार ने इस संबंध में ईश्वर की पत्नी और परिजनों से चर्चा की।
ईश्वर की पत्नी तुरंत उससे मिलने के लिए ट्रेन से नागपुर के लिए रवाना हुई लेकिन इसके पहले वह मौत को गले लगा चुका था। ईश्वर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसने आत्महत्या करने की बात गुंजन से की थी लेकिन गुंजन ने ‘कोई फर्क नहीं पड़ता कहा।’
ईश्वर की पत्नी ने कहा कि देश का कानून मेरा साथ देगा। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि लड़कियां कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। पीएम से समान कानून लागू करने का भी निवेदन किया था।
Nagpur pkv student suicide gunjan blackmailing case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














