-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Crpf Havildar Shot Himself In Sukma Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सर्विस रायफल से खुद की ली जान, असम से छुट्टी मनाकर लौटा था
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला नक्सली प्रभावित क्षेत्र है, इस इलाके में सीआरपीएफ के एक जवान हवलदार विपुल भूयान ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि सुसाइड नोट ना मिलने के कारण अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है की ये आत्महत्या है।

सीआरपीएफ (सौजन्य : सोशल मीडिया)
सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। खबरों के अनुसार पता चला है कि सुकमा जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। शनिवार को कुछ पुलिस आधिकारियों ने जानकारी दी है कि सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। हालांकि ऐसा करने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह गादीरास गांव में सीआरपीएफ के 226वीं बटालियन के शिविर में हवलदार विपुल भूयान (44) ने आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि भूयान ने शिविर के शौचालय में एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब उनके सहकर्मी वहां पहुंचे तब उन्हें खून से लथपथ पाया। उन्होंने बताया कि असम निवासी भूयान दो दिन पहले छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी पर आए थे।
सुसाइट नोट नहीं मिला
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के दौरान कोई पत्र नहीं मिला है। सुरक्षाबल के जवान ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। राज्य में पिछले तीन महीनों में अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा कथित आत्महत्या की यह पांचवीं घटना है।
सम्बंधित ख़बरें
Pandavani Folk Singer: गरीबी से पद्म विभूषण तक… तीजन बाई की प्रेरणादायक कहानी तस्वीरों में
भारत की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई ने ली रायपुर एम्स में आखिरी सांस, पद्म विभूषण से थीं सम्मानित
छत्तीसगढ़ की चारू पांडेय का कमाल: 19 सरकारी नौकरियों का बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी गोल्ड मेडल
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
पहले भी जवान कर चुके है आत्महत्या
इस महीने की तीन तारीख को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक आरक्षक ने कांकेर जिले में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वहीं 27 अगस्त को दुर्ग जिले में एक अन्य एसएसबी जवान ने आत्महत्या की थी। 26 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ के एक हवलदार ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली थी और 20 जून को कांकेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की इसी तरह से मौत हो गई थी।
घटना ने सभी को चौंकाया
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला नक्सली प्रभावित क्षेत्र है। अक्सर इस इलाके से नक्सली हमलों की खबरें सामने आती है, लेकिन सीआरपीएफ जवान की इस आत्महत्या की घटना ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि यह पहली ऐसी घटना नहीं है, जिसमें किसी ऑन ड्यूटी जवान ने आत्महत्या की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Crpf havildar shot himself in sukma chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














