Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरल के स्थानीय निकाय उपचुनाव में CPI(M) की जोरदार वापसी, 30 में से 15 वार्डों में जीत

केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने स्थानीय निकाय उपचुनाव में मंगलवार को 30 वार्डों में से 15 वार्डों पर जीत हासिल कर ली।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Feb 25, 2025 | 06:07 PM

(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तिरुवनंतपुरम : केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने स्थानीय निकाय उपचुनाव में मंगलवार को 30 वार्डों में से 15 वार्डों पर जीत हासिल कर ली। वहीं, विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 12 वार्डों में जीत मिली।

इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शेष तीन वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राजग को कहीं भी जीत नहीं मिली।

महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल का बांग्ला नाम क्यों अटका है दिल्ली के गलियारों में, केरलम से क्यों अलग है यह मामला?

Shashi Tharoor Taunt: केरल का नाम बदलने पर शशि थरूर का आया रिएक्शन, तंज कसते हुए किया पोस्ट

पिनाराई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?

इधर 8वें वेतन आयोग का इंतजार…उधर कर्मचारियों के DA में 10% की बढ़ोतरी, जानें किसे होगा फायदा

यूडीएफ ने दावा किया कि उसकी सीटें 10 से बढ़कर 12 हो गयीं, जबकि एलडीएफ को तीन सीटों का नुकसान हुआ। राज्य के 13 जिलों में 30 वार्डों के लिए स्थानीय निकाय उपचुनाव हुए थे। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने दावा किया कि ये परिणाम राज्य में लोगों के बीच मजबूत सत्ता विरोधी भावना का संकेत देते हैं। सतीशन ने दावा किया कि यूडीएफ ने राज्य में अब तक हुए सभी स्थानीय निकाय उपचुनावों में अपनी सीटों में वृद्धि की है और ये जीत इस वर्ष के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गठबंधन को मजबूत करेगी।

जानकारी दें कि, बीते 11 दिसंबर को केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीएफ) ने राज्य के विभिन्न जिलों के 31 स्थानीय वार्ड में हुए उपचुनाव में से 16 पर बुधवार को जीत हासिल की और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) से कुछ सीटें भी छीन लीं थीं।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

तब इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक गठबंधन (एलडीएफ) ने 11 वार्ड में जीत हासिल की थीं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने तीन में विजय प्राप्त की जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cpim led ldf wins 15 out of 30 wards in kerala local body by elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 06:07 PM

Topics:  

  • Elections
  • Kerala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.