भारत में कोविड केस 1000 पार, केरल में सबसे ज्यादा 430 मरीज

भारत में एक बार फिर कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार तक देशभर में 1,009 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 430 केस केरल से हैं।
भारत में कोविड केस 1000 पार, केरल में सबसे ज्यादा 430 मरीज
केरल में कोविड के 430 मरीज मिले
Published on
Updated on

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में कुल 1,009 सक्रिय कोविड-19 मामले सामने आएहैं, जिनमें हाल ही में 752 नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें सबसे ज्यादा 430 केस केरल में सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल वर्तमान में सबसे अधिक 430 सक्रिय मामलों के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है। वहीं इस लिस्ट में केरल के बाद महाराष्ट्र का नाम है, जहां अब तक 209 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। इसी तरह दिल्ली में 104, गुजरात में 83 और कर्नाटक में 47 केस हैं।

एक मरीज की मौत

कोविड के नए वैरियंट जैन वन से अब तक एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो चुकी है। मुंब्रा के रहने वाले मुंब्राके 21 वर्षीय युवक को 22 मई, 2025 को ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज कलवा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अलर्ट पर स्वास्थ्य मंत्रालय

कोविड के लगातार बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट पर है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कई राज्यों, मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि में रिपोर्ट किए गए कोविड-19 मामलों के संबंध में मामले की समीक्षा की। यह देखा गया है कि इनमें से अधिकांश मामले हल्के हैं और घर पर देखभाल के तहत हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और अपनी कई एजेंसियों के माध्यम से स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रिपोर्ट किए गए अधिकांश कोविड मामले हल्के थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं थी। देश एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) और (ICMR) के जरिए सांस से जुड़ी बीमारियों की निगरानी करना जारी रखता है।

मंत्रालय ने की लोगों से अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। यह सुनिश्चित करता है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं। हालांकि कोविड-19 को अब एक अन्य प्रकार का वायरल संक्रमण माना जा रहा है। मंत्रालय ने इसे लेकर लोगों से अपील की है कि वे बुनियादी सावधानियों जैसे हाथ की स्वच्छता, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनना और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने के लिए कहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com