Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर घातक रूप ले रहा कोरोना…एक हफ्ते में सामने आए 787 केस, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केरल में सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस हैं, तो वहीं महाराष्ट्र 210 केस के साथा दूसरे नंबर है। दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 27, 2025 | 09:30 AM

देश में बढ़ रहे कोराेना के मामले (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1045 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 210, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 मामले हैं। कर्नाटक के 80 मामलों है जिसमें से 73 बेंगलुरु में हैं। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में कुल 10 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 8 की मौत एक हफ्ते के अंदर हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा 5 मौतें हुई हैं। सोमवार को ठाणे में एक महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में 787 नए मरीज सामने आए है।

24 घंटे में कोरोना से 3 मौतें

राजस्थान के जयपुर में सोमवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर मृत मिला। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी मौत निजी अस्पताल में भर्ती 26 वर्षीय युवक की हुई। वह पहले से टीबी से पीड़ित था।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, वह कोरोना पॉजिटिव थी। 25 मई को ठाणे में ही अस्पताल में इलाज करा रहे 21 साल के युवक की मौत हो गई। उसका 22 मई से यहां इलाज चल रहा था।

इससे पहले 17 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि बुजुर्ग की मौत मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुई। 24 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। केरल में कोविड से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना के 4 वैरिएंट

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि अभी तक देश में कोविड-19 के 4 वैरिएंट मिले हैं। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं।

देश का मौसम: घर में दुबक जाइए…आने वाली है आसमानी आफत, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, इसे निगरानी में रखे गए वैरिएंट की श्रेणी में रखा गया है। चीन समेत दूसरे एशियाई देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में इसी वैरिएंट को देखा जा रहा है। NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता।

Coronavirus update kerala and maharashtra have highest number of cases

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 09:30 AM

Topics:  

  • Coronavirus Cases
  • Latest News
  • Maharashtra News
  • WHO

सम्बंधित ख़बरें

1

मीरा-भाईंदर में सड़क निर्माण में MMRDA की लापरवाही उजागर! घटिया डामरीकरण से उठे सवाल

2

पापुआ न्यू गिनी में 6.4 तीव्रता का भूकंप, रिंग ऑफ फायर में फिर कांपी धरती; जानें क्या है वजह?

3

भाजपाई दूल्हा…कांग्रेसी दुल्हन! BJP नेता ने 20 साल छोटी नेत्री से रचाई शादी, तस्वीरों ने लगाई ‘आग’

4

स्मार्ट सिटी मिशन में संभाजीनगर की बड़ी छलांग, तकनीक से बदली शहर की तस्वीर और नागरिकों का जीवन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.