देश पर फिर मंडरा रहा कोरोना का ‘खतरा’, महाराष्ट्र में एक दिन में हुई 3 की मौत, मिले 562 नए मरीज
- Written By: काजल चोपड़े
Photo: Social Media
मुंबई: एक बार फिर कोरोना (Corona Virus) ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। देश में धीरे धीरे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहा है। वहीं, अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 550 से अधिक लोग इस वायरस का शिकार हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार को महाराष्ट्र में 562 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 3,488 हो गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में कोरोना के 172 नए मरीज मिले हैं।
मुंबई (Mumbai) के अलावा पुणे में 766 और ठाणे में 616 एक्टिव मरीज हैं। हर 100 में से 9.4 सैंपल के रिपोर्ट मिल रहे पॉजिटिव इस साल राज्य में पॉजिटिव रेट बढ़कर 9.4 फीसदी तक पहुंच गया है। मतलब यहां हर 100 सैंपल में से 9.4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 395 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 98.13 फीसदी लोग ठीक हो रहे है। बता दें कि, शनिवार को महाराष्ट्र में 425 नए कोरोना संक्रमित मिले थे।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
UBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
महाराष्ट्र (Maharashtra) के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। रविवार को दिल्ली में कोरोना के 429 नए मरीज मिले। करीब 7 महीनों के बाद इतनी बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 16.09 फीसदी तक पहुंच गई है। दिल्ली में भी रविवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26,530 हो गई है।
