कोरोना से अब तक 121 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में गई 2 की जान; एक्टिव केस 5 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल और राजस्थान में एक-एक मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि देशभर में कोरोना के 51 नए मामले आए हैं। वहीं एक जनवरी 2025 से अब तक की बात करें तो अभी तक 121 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
Covid Actice cases in india
प्रतीकात्मक तस्वीर-कोरोना अपडेट
Published on
Updated on

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना से होने वाली मौतें अब डरा रहीं हैं। बीते रोज यानी की शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल और राजस्थान में एक-एक मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि देशभर में कोरोना के 51 नए मामले आए हैं। वहीं एक जनवरी 2025 से अब तक की बात करें तो अभी तक 121 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमण के कुल 19453 मामले आ चुके हैं, जिसमें से 5012 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। बाकी सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो प्रदेश में अभी तक 1909 मामले कोरोना संक्रमण के आ चुके हैं, जिसमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। अब सिर्फ 340 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। बीते रोज 49 लोग करोना से ठीक हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में एक भी व्यक्ति का कोरोना से मौत नहीं हुआ है। हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं आया है।

जानें अपने राज्य में कोरोना की स्थिति

क्रम संख्या राज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नाम सक्रिय मामले बदलाव (कल की तुलना में) ठीक हुए / डिस्चार्ज / प्रवासित बदलाव (कल की तुलना में) कुल मौतें नई मौतें (कल से)
1 आंध्र प्रदेश 37 7 230 15 0 0
2 अरुणाचल प्रदेश 0 3 0 0 0
3 असम 32 2 43 6 0 0
4 बिहार 32 5 89 9 0 0
5 चंडीगढ़ 2 1 5 0 0 0
6 छत्तीसगढ़ 55 1 94 12 1 1
7 दिल्ली 630 2 2681 101 16 1
8 गोवा 5 22 0 0 0
9 गुजरात 912 134 2371 202 2 0
10 हरियाणा 104 2 320 25 0 0
11 हिमाचल प्रदेश 1 1 3 0 0 0
12 जम्मू और कश्मीर 19 4 29 3 0 0
13 झारखंड 20 1 33 2 1 1
14 कर्नाटक 398 68 1806 174 11 0
15 केरल 1184 125 6083 275 38 1
16 लद्दाख 3 2 2 2 0 0
17 मध्य प्रदेश 119 12 119 16 4 0
18 महाराष्ट्र 389 54 1807 112 32 1
19 मणिपुर 51 16 2 0 0 0
20 मिज़ोरम 0 2 0 0 0
21 नागालैंड 1 0 0 0 0
22 ओडिशा 52 89 9 0 0
23 पुडुचेरी 5 1 114 1 0 0
24 पंजाब 54 7 59 6 3 1
25 राजस्थान 245 26 336 13 2 0
26 सिक्किम 50 7 95 18 0 0
27 तमिलनाडु 176 11 770 36 7 0
28 तेलंगाना 9 20 1 0 0
29 त्रिपुरा 2 2 3 2 0 0
30 उत्तराखंड 8 5 57 1 0 0
31 उत्तर प्रदेश 259 2 557 51 2 0
32 पश्चिम बंगाल 747 412 0 1 1

कोविड के चार नए वैरिएंट मिले

बता दें कि इस समय देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविड के चार नए वैरिएंट मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई, वे LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं। हालांकि, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इन वैरिएंट को चिंताजनक नहीं माना है। निगरानी में रखे गए वैरिएंट को कैटेगराइज किया गया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों में यही वैरिएंट मिला है। डीएनए, कॉल डिटेल, GPS ट्रैकर और हथियार, इन अहम सबूतों से मिलेगी राजा के कातिलों को सजा

भारत में कौन-सा वैरिएंट है सबसे ज्यादा एक्टिव?

भारत में कोविड का JN.1 वैरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग के दौरान आधे से ज्यादा सैंपल में यही वैरिएंट मिला है। इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) के मामले भी मिले हैं। देश में लगातार बढ़ते हुए कोरोना के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर एहतियात बरता जा रहा है। मंत्रालय हर रोज अपने अधिकारी वेबसाइट पर कोरोना के नए मामले के आंकड़े जारी कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com