Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवा: बिट्स पिलानी के 24 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हडकंप, ऑफलाइन क्लासेज को किया गया बंद

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Apr 01, 2022 | 03:12 PM

Representational Pic

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus Pandemic) की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसी बीच गोवा (Goa) के बिट्स पिलानी (BITS Pilani)  इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस के 24 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हडकंप मच गया है। एहतियातन प्रशासन ने कॉलेज के सभी शिक्षकों और छात्रों को कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दिया है।  

ज्ञात हो कि गोवा में बिट्स पिलानी इंजीनियरिंग कॉलेज के 24 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने कॉलेज के सभी टीचरों और छात्रों का कोविड टेस्ट कराने के लिए कहा है। फिलहाल कैंपस में लगभग 2800 छात्र हैं। साथ ही एहतियातन कैंपस में किसी भी शख्स को आने की इजाजत नहीं दी गई है। यहां सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं की इजाजत दी गई है। यहां सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए कहा गया है। 

उल्लेखनीय है कि गोवा में बिट्स पिलानी इंजीनियरिंग में इस मामले के सामने आने के बाद यहां ऑफलाइन क्लासेज को बंद कर दिया गया है। इसकी पुष्टि वास्को के डिप्टी कलेक्टर दत्ताराज देसाई ने मीडिया से की है। साथ ही उन्होंने बताया कि मास टेस्टिंग शुरू हो गई है। प्रशासन ने यहां कोरोना नियमों के तहत जरुरी कदम उठाने के लिए कहा है।  

सम्बंधित ख़बरें

Tarun Tejpal Case: लोअर कोर्ट ने किया बरी, HC ने पलटा फैसला, जानिए क्यों हुई तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा?

10 साल जेल में कटेंगे तरुण तेजपाल के दिन, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़ें कोर्ट का पूरा जजमेंट

तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, 13 साल पुराने मामले में सुनाई सजा

महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम

गौर हो कि भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 1,335 मामले सामने आए हैं। साथ ही 52 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1,918 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,25,775 पहुंच गई है। फिलहाल भारत में कोविड के 13 हजार 672 सक्रिय केस हैं। कोविड की चपेट में आने से 5,21,181 लोगों की मौत हुई है।

Corona blast in goa bits pilani declared covid hotspot after 24 students test positive offline classes closed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2022 | 03:12 PM

Topics:  

  • Goa News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.