फिर तबाही का तांडव करेगा कोरोना? 1272 पहुंची एक्टिव केस की संख्या, चौंका देगा मौतों का नया आंकड़ा
देश में कोरोना यरस के तेजी से फैल रहा है जिसके चलते एक्टिव केस दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को एक्टिव केसों का ताजा आंकड़ा 1252 पहुंच गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (डिजाइन)
नई दिल्ली: देश में कोरोना एक बार फिर से भयावह रूप अख्तिया कर रहा है। वायरस के तेजी से फैल रहा है जिसके चलते एक्टिव केस दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को एक्टिव केसों का ताजा आंकड़ा 1252 पहुंच गया है। कोरोना के सर्वाधिक 430 मामले केरल से सामने आए हैं। वहीं, 325 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।
बुधवार को चंडीगढ़ में इलाज के दौरान यूपी के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह पंजाब के लुधियाना में काम करता था और सांस लेने में तकलीफ के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मौतों का आंकड़ा 13 हो गया है।
‘मायानगरी’ का हाल बेहाल
कोरोना महाराष्ट्र में ख़तरनाक रूप ले रहा है। राज्य में 352 एक्टिव केस हैं जिनमें से 316 केवल मुंबई में हैं। वहीं, ठाणे में बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। ठाणे में ही 25 मई को अस्पताल में इलाज करा रहे 21 साल के युवक की मौत हो गई थी वह तीन दिन से अस्पताल में भर्ती था।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान हेल्थ मॉडल, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
Hormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
Explainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
नवभारत विशेष: महिलाओं का अपने शरीर पर अधिकार हो, प्रजनन स्वायत्तता को कानूनी मान्यता मिले
कहां हुई कितनी मौतें?
| राज्य | मृतक | एक्टिव केस |
|---|---|---|
| महाराष्ट्र | 5 | 325 |
| केरल | 2 | 430 |
| उत्तर प्रदेश | 2 | 30 |
| राजस्थान | 2 | 22 |
| मध्य प्रदेश | 1 | 6 |
| कर्नाटक | 1 | 126 |
26 मई को जयपुर में दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। इनमें से एक रेलवे स्टेशन पर मृत मिला था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी मौत एक निजी अस्पताल में भर्ती 26 वर्षीय युवक की हुई। लेकिन बताया जा रहा है कि वह पहले से ही टीबी से पीड़ित था।
महाराष्ट्र में एक दिन में 66 नए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई में 300 से ज्यादा मामले सक्रिय, देखें आंकड़े
इससे पहले 17 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि बुजुर्ग की मौत मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई है। 24 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। केरल में कोविड से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
पीएम के दौरे को लेकर अलर्ट
प्रधानमंत्री मोदी के 29-30 मई को यूपी-बिहार दौरे को देखते हुए राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। निर्देश दिए गए हैं कि पीएम के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। क्योंकि बीते कल यानी शनिवार को यूपी के बीएचयू के दो लैब कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
