Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड शाहनवाज मुंब्रा से गिरफ्तार, सताने लगा एनकाउंटर का डर, ठाणे कोर्ट ने कही ये बात

  • Written By: सूर्यकांत तिवारी
Updated On: Jun 12, 2023 | 12:36 PM

PHOTO- ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में बीते दिनों ऑनलाइन गेम (online games) के जरिये धर्मांतरण (conversion) के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मौलवी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में यूपी पुलिस (UP Police) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इस पूरे प्रकरण में मास्टरमाइंड शाहनवाज खान को महाराष्ट्र के मुंब्रा से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार उसे सड़क के रास्ते यूपी लाया जाएगा। इस बीच ठाणे कोर्ट ने यूपी पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। बता दें कि यूपी पुलिस उसे सड़क के रास्ते यूपी ले जा सकती है। पिछले कुछ समय से यूपी में अपराधियों का एनकाउंटर और पुलिस कस्टडी में हत्या के कई मामले आ चुके हैं। ऐसे में शाहनवाज को एनकाउंटर का डर सताने लगा है।  

जानकारी के अनुसार मुंब्रा निवासी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो, जिसकी गाजियाबाद पुलिस को एक कथित ऑनलाइन गेमिंग और धर्मांतरण रैकेट में तलाश थी, उसको मुंब्रा पुलिस स्टेशन से ठाणे कोर्ट ले जाया गया। जहाँ से उसे यूपी के लिए ले जाया जाएगा। शाहनवाज को एनकाउंटर का डर सताने लगा है। वहीं इस बात की अब काफी चर्चा भी होने लगी है। 

#WATCH महाराष्ट्र: मुंब्रा निवासी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो, जिसकी गाजियाबाद पुलिस को एक कथित ऑनलाइन गेमिंग और धर्मांतरण रैकेट में तलाश थी, उसको मुंब्रा पुलिस स्टेशन से ठाणे कोर्ट ले जाया गया। pic.twitter.com/dHnSi9G9w6 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023

सम्बंधित ख़बरें

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास

शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश

UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप

फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई

बता दें कि शाहनवाज खान और गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी के खिलाफ अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तेजी से इस रैकेट का भंडाफोड़ किया और सख्त कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस खेल के पीछे के मास्टरमाइंड शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हमने पहली बार ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एक रूपरेखा तैयार की है, उसमें हम देश में 3 तरह के खेलों की अनुमति नहीं देंगे। ऐसे खेल जिनमें सट्टेबाजी शामिल है या उपयोगकर्ता के लिए हानिकारक हो सकता है और जिसमें लत का एक कारक शामिल है, देश में प्रतिबंधित किया जाएगा।  

Conversion case mastermind shahnawaz arrested from mumbra fear of encounter started haunting thane court said this

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2023 | 12:36 PM

Topics:  

  • Ghaziabad
  • Maharashtra
  • Thane news
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.