Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संविधान विवाद में कूदे हिमंता, बोले- प्रस्तावना से हटे ‘Secular’ और ‘Socialist’

असम के CM ने पूर्व पीएम पर हमला करते हुए कहा कि ये शब्द इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़े थे। इसलिए मैं सरकार से इन दो शब्दों को संविधान से हटाने की अपील करता हूं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 28, 2025 | 06:29 PM

हिमंता बिस्वा सरमा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गुवाहाटी: संविधान की प्रस्तावना से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्दों को हटाने की भाजपा नेताओं की संघ से अपील के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी मोर्चा खोल दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सरमा ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान में जोड़े गए ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ शब्दों को हटा दिया जाना चाहिए।

भाजपा मुख्यालय में ‘द इमरजेंसी डायरीज’ नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए सरमा ने संविधान की प्रस्तावना से इन शब्दों को हटाने की अपील की। ​​उन्होंने कहा, “ये शब्द कभी भी मूल संविधान का हिस्सा नहीं थे, इसलिए इन्हें हटा दिया जाना चाहिए। क्योंकि धर्मनिरपेक्षता भारतीय विचार सर्व धर्म समभाव के खिलाफ है… और समाजवाद कभी भी भारत की बुनियादी आर्थिक दृष्टि का हिस्सा नहीं रहा।”

पत्रकारों से बात करते हुए असम के सीएम ने कहा, “आज हमने इमरजेंसी डायरी नामक एक किताब का विमोचन किया, जिसमें आपातकाल के दौरान संघर्ष और प्रतिरोध के बारे में बात की गई है। जब हम आपातकाल की बात करते हैं, तो इसके बचे हुए प्रभाव को मिटाने का यह सही समय है, जैसे प्रधानमंत्री मोदी औपनिवेशिक शासन की विरासत को मिटाने का काम कर रहे हैं।”

भारत सरकार से आग्रह करता हूँ कि संविधान की प्रस्तावना से ‘Secular’ और ‘Socialist’ शब्दों को हटाया जाए। pic.twitter.com/cRSvDnAdFA — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 28, 2025

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दो बड़े परिणाम हमारे संविधान में ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्दों को जोड़ना था। मेरा मानना ​​है कि धर्मनिरपेक्षता सर्वधर्म समभाव के भारतीय विचार के खिलाफ है औक समाजवाद कभी भी हमारा आर्थिक दृष्टिकोण नहीं रहा है, हमारा ध्यान सदैव सर्वोदय अंत्योदय पर रहा है।

संविधान पर छिड़ी बहस में मायावती की एंट्री, बोलीं- छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए

असम के सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि ये शब्द इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़े थे। इसलिए मैं सरकार से इन दो शब्दों को संविधान से हटाने की अपील करता हूं क्योंकि ये कभी भी मूल संविधान का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल की सारी विरासत को हटाने का यह सही समय है।

Constitution row himanta says drop secular and socialist from preamble

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 06:29 PM

Topics:  

  • BJP
  • Himanta Biswa Sarma
  • Indira Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

अखिलेश का ‘ब्रह्मास्त्र’ करेगा कमाल…2027 से पहले सपा ने चली नई चाल, लखनऊ से दिल्ली तक मची खलबली

2

BJP Candidate : लग्जरी गाड़ियां-करोड़ों की अचल संपत्ति..इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं सुरेन्द्र

3

‘शाहरुख खान गद्दार तो हसीना को बिरयानी क्यों खिला रही सरकार?’ विवाद पर AAP ने BJP पर बोला तीखा हमला

4

साम-दाम-दंड-भेद का खेल शुरू, बागियों को मनाने के लिए ‘लालच’ और ‘सौदेबाजी’ की चर्चा गर्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.