कांग्रेस के कंधे पर बैठककर JMM लेगी बिहार में एंट्री, सीट शेयरिंग में घमासान तय
Bihar Chunav 2025: JMM भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन महागठबंधन में एंट्री नहीं मिल रही है। अब झारखंड कांग्रेस प्रभारी का बयान आया है कि पार्टी जेएमएम को सीट दिलाने की कोशिश कर रही है।
- Written By: Saurabh Pal
तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, हेमंत सोरेन
रांचीः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में अभी सीट शेयरिंग का फार्मूला तय नहीं हुआ है। इसके लिए बैठकें हुईं थी, लेकिन सूत्रों का कहना सीट शेयरिंग में कुछ अड़चनें हैं। इसी बीच वोटर लिस्ट रिवीजन का मुद्दा आ गया। इसके बाद से सीट शेयरिंग को लेकर कोई बातचीत नहीं हो पाई। वहीं अब खबर है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM भी बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। हालांकि इससे पहले तेजस्वी यादव ने जेएमएम को महागठबंधन में शामिल करने से इंकार कर दिया था, जिसका मतलब ये निकाला गया JMM को राजद सीट नहीं देना चाहती है।
सीधे बात नहीं बनी तो जेएमएम ने दूसरा रास्ता चुन लिया। अब कांग्रेस के कंधे पर बैठकर JMM बिहार में एंट्री करने वाली है। ऐसा कांग्रेस के ही नेता ने कहा है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने स्पष्ट कहा कि पार्टी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि गठबंधन सहयोगी के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए सीट मिलें।
तेजस्वी ने नहीं दी सीट तो 12 से 15 सीटों पर हेमंत उतारेंगे प्रत्याशी
सम्बंधित ख़बरें
भ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
उज्जैन में किसानों का महासंग्राम! पुलिस ने किया लाठीचार्ज; अशोक जाट के जिलाबदर आदेश पर भड़का समाज
चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी तेज, AIMIM की बढ़ती ताकत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मंथन
उज्जैन में किसान कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, अशोक जाट के जिला बदर के विरोध में पुलिस से झड़प
झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रमुख साझेदार झामुमो का राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन है। राजू ने झारखंड के गिरिडीह जिले में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों में झामुमो के लिए सीट सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है। गठबंधन के हिस्से के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है और हमने इस संबंध में पहले ही कदम उठा लिए हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव में 12 से 15 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ वार्ता के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- केंद्र ने आपदा प्रभावित 6 राज्यों के लिए जारी किए 1066 करोड़, असम को मिले…
कांग्रेस चाहती है विपक्षी एकता न टूटे
कांग्रेस पार्टी के इस रुख के पीछे INDIA गठबंधन को बताया जा रहा है। इंडिया गठबंधन का कांग्रेस सबसे बड़ा दल है। अघोषित रूप से इसका नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी ऐसा मानते हैं कि नेता प्रतिपक्ष हैं, सदन में सिर्फ वह कांग्रेस का नहीं बल्कि समूचे विपक्षा का नेतृत्व करते हैं। इसलिए विपक्षी एकता को किसी भी हाल में टूटते नहीं देखना चाहते है।
हेमंत सोरेन दी थी राजद को 6 सीट
यही कारण रहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले हेमंत सोरेन राजद को सीट देने में न नुकुर कर रहे थे। इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने 22 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली। अंत में इंडिया गठबंधन की तरफ से 6 सीटें देकर मना लिया गया। इसमें 4 सीटें जीतकर राजद ने हेमंत सोरेन को गलत साबित कर दिया था। अब इसी इंडिया गठबंधन के तहत जेएमएम भी बिहार में सीटें चाहती हैं।
