मनरेगा बजट को लेकर केंद्र पर रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना, ट्वीट कर समझाई ‘गरीब विरोधी क्रोनोलॉजी’
- Written By: सुभाष यादव
रणदीप सिंह सुरजेवाला (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) लगातार कई मुद्दों को लेकर केंद्र पर हमलावर है। इसी बीच मनरेगा बजट (MGNREGA Budget) को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार (Modi Govt) को आड़े हाथ लिया है। बताना चाहते हैं कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने एक खबर को साझा करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ट्वीट केंद्र की ‘गरीब विरोधी क्रोनोलॉजी’ अपने हिसाब से समझाई है।
ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार की गरीब विरोधी क्रॉनोलॉजी -1. मनरेगा का बजट ₹38,170 CR काटा, साल 2021-22 में ₹1,11,170 CR,साल 2022-23 में ₹73,000 CR। 2.साल 2021-22 में भी 1,89,00,000 (1.89 CR) मज़दूरों को काम नहीं मिला क्योंकि पैसा नहीं था। 3. 2021-22 का ₹21,000 CR अभी भी देना बाकी है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला का ट्वीट-
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
मोदी सरकार की गरीब विरोधी क्रॉनोलॉजी – 1. मनरेगा का बजट ₹38,170 CR काटा,
साल 2021-22 में ₹1,11,170 CR,
साल 2022-23 में ₹73,000 CR! 2. साल 2021-22 में भी 1,89,00,000 (1.89 CR) मज़दूरों को काम नहीं मिला क्योंकि पैसा नहीं था। 3. 2021-22 का ₹21,000 CR अभी भी देना बाक़ी है।
1/2 pic.twitter.com/gvhP8hxMHB — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 8, 2022
सुरजेवाला ने अन्य ट्वीट में आगे लिखा कि 4. यानी 2022-23 में मनरेगा का असल बजट ₹52,000 CR (बजट ₹73000CR- बकाया ₹21,000CR), ₹59,170 CR कम। 5. 21 प्रान्तों में मनरेगा पैसे की एक फूटी कौड़ी नहीं। BJP के राज्य गुजरात-मप्र-बिहार काम नहीं देते। अमीरों का पोषण, ग़रीबों का शोषण!
