Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- हम कह रहे हैं ‘भारत जोड़ो’ लेकिन पीएम ‘राहुल और कांग्रेस तोड़ो’ में लगे हैं

  • Written By: अविनाश पांडे
Updated On: Jun 22, 2022 | 12:42 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पांच दिनों की पूछताछ को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि जब वह ‘भारत जोड़ो’ की बात कर रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ‘राहुल गांधी तोड़ो’, ‘सोनिया गांधी तोड़ो’ और ‘कांग्रेस तोड़ो’ के षड़यंत्र में लगे हुए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी बताया कि राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए कांग्रेस के सांसद और विधायक आज पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए हैं जहां वे केंद्र सरकार के ‘षड़यंत्र’ के खिलाफ विरोध भी जताएंगे।

रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उदयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की घोषणा की थी। आरएसएस और भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी दो अक्ट्रबर, 2022 से कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालेगी।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार के पास इसका जवाब क्या है? जब कांग्रेस कह रही है कि ‘भारत जोड़ो’, तब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ‘राहुल गांधी तोड़ो, ‘सोनिया गांधी तोड़ो’ ‘अशोक गहलोत तोड़ो’ और ‘कांग्रेस तोड़ो’ में लगे हुए हैं।

रमेश ने आगे बताया, ‘‘इस षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेस सांसद और विधायक पार्टी मुख्यालय में मौजूद हैं। हम अपनी आवाज उठा रहे हैं। मोदी सरकार की राजनीति कोई सुशासन की राजनीति नहीं है, यह प्रतिशोध की राजनीति है। यह ‘अधिकतम प्रतिशोध, न्यूनतम शासन’ की सरकार है।(एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव: न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर बोलीं CM ममता, AIMIM और BJP पर लगाए आरोप; कही यह बड़ी बात

बारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख

‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल

संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक

Congress said we are saying jodo india but pm is engaged in break rahul and his party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2022 | 12:42 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Congress General Secretary Jairam Ramesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.