राहुल गांधी आज जाएंगे वायनाड, शानदार जीत हासिल करने के बाद पहला दौरा
लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज वायनाड दौरे पर जाने वाले हैं। इससे पहले वह मंगलवार (11 जून) को अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रायबरेली गए थे।
- Written By: मृणाल पाठक
राहुल गांधी (सौजन्य: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बार दो सीटों पर चुनाव लड़ी थी और इन दोनों सीटों पर उनकी शानदार जीत हुई। पहली सीट केरल की वायनाड और दूसरी उत्तर प्रदेश की रायबरेली है। ऐसे में अब राहुल इन दोनों ही सीटों से चुनाव जीतने के बाद पहली बार वायनाड का आज 12 जून को दौरा करने वाले हैं।
राहुल गांधी केरल के वायनाड में आज जाएंगे। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से 2019 के चुनाव में भी सांसद बने थे। इस बार भी वायनाड की जनता ने कांग्रेस नेता राहुल पर ही भरोसा जताया है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वायनाड और रायबरेली में से राहुल गांधी कौन सी सीट अपने पास रखने वाले हैं।
कानून और संविधान के प्रावधानों के मुताबिक, राहुल गांधी को लोकसभा चुनावों में जीती गई दो सीटों में से एक से इस्तीफा देना पड़ेगा। पूर्व लोकसभा महासचिव और संविधान विशेषज्ञ पीडीटी अचारी ने बताया कि दो सीटों से जीतने वाले किसी भी उम्मीदवार को चुनाव परिणाम के 14 दिनों के अंदर एक सीट से इस्तीफा देना अनिवार्य है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि राहुल किस साट का त्याग करने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
MP Congress News: MP कांग्रेस का ‘डिजिटल प्रहार’ अब ‘कनेक्ट सेंटर’ तय करेगा जिला अध्यक्षों का भविष्य,
बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी मंगलवार 11 जून को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रायबरेली के दौरे पर गए थे। चुनाव जीतने के बाद उनका यह रायबरेली का पहला दौरा था। ऐसे में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रायबरेली में उनकी स्वागत के लिए मौजूद थे। रायबरेली से राहुल गांधी के सांसद चुने जाने से पहले सोनिया गांधी इस सीट से चुनाव लड़ती थी।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इस बार कांग्रेस के सांसदों की संख्या 99 है। वहीं 2019 के चुनाव में कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर ही सिमट गई थी।
