Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देखो…कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर कही ये बात

Congress News: बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को देश की प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 23, 2025 | 01:54 PM

प्रियंका गांधी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Imran Masood on Priyanka Gandhi: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा की घटनाओं के बीच, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात की है। उनका कहना है कि अगर प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाए, तो वह इंदिरा गांधी की तरह देश की सुरक्षा और सम्मान का सख्त जवाब देंगी। मसूद ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी के नाम के पीछे गांधी है, और वह इंदिरा गांधी की पोती हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया था कि वह जख्म आज भी नहीं भर पाए।

प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देखिए

उन्होंने बीजेपी द्वारा उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी गाजा पर बोलती हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। मसूद ने यह बयान देते हुए यह भी जोड़ा कि प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देखिए, फिर देखिए कि वह किस तरह से जवाब देंगी, जैसे इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को जवाब दिया था।

साथ ही, प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अब यह मांग की जा रही है कि प्रियंका को राजनीति में और आगे बढ़ना चाहिए, साथ ही उनकी भी राजनीति में आने की बात हो रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल हमें उन असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए जो आम लोगों से जुड़े हैं और जो उनके जीवन में सुधार ला सकते हैं।

राहुल गांधी के नाम पर क्या कहा?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने बयान में कहा, “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में कोई फर्क नहीं है। ये दोनों इंदिरा गांधी के पोता-पोती हैं। चेहरे पर दो आंखें हैं, इन्हें अलग-अलग तरीके से मत देखो। राहुल और प्रियंका गांधी दोनों एक ही विचारधारा और नेतृत्व से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें- 36 साल बाद संसद में खामोश होगी ‘हाथी’ की चिंघाड़; 2026 में शून्य पर सिमट जाएगी मायावती की बसपा!

BJP ने बोला हमला

बीजेपी ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूपी के मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा, “प्रियंका गांधी के पिता, दादी और परदादा ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन इसके बावजूद देश समृद्ध नहीं हुआ। अब जब कांग्रेस का पतन हो रहा है, तो प्रियंका गांधी क्या अच्छा कर पाएंगी?”

Congress mp imran masood on bangladesh issue said make priyanka gandhi prime minister first

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2025 | 01:54 PM

Topics:  

  • Congress
  • Imran Masood
  • Priyanka Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस ने कराया अपने 32 नेताओं का कत्ल? नड्डा के सनसनीखेज दावे से आया सियासी भूचाल, अब होगा बवाल!

2

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, उत्तर भारतीयों के लिए 7 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी

3

‘गरीबों के हक छीनने की सोची-समझी साजिश’, मनरेगा खत्म करने पर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला

4

Gondia Local Body Election Result: गोंदिया जिले में कांग्रेस की शानदार जीत, भाजपा रह गई पीछे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.