राहुल गांधी ( सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election 2024) के दौर के बीच कांग्रेस में नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चुनाव लड़ने की सीट को लेकर चल रहे सस्पेंस का अंत हुआ है जहां पर राहुल गांधी इस बार रायबरेली (Raibareli Seat) से चुनाव लड़ने वाले है। वहीं पर अमेठी सीट से हमेशा उम्मीदवार रहे राहुल गांधी की जगह कांग्रेस पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। बताया जा रहा है कि, इस बार के चुनाव में प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रही है।
आज नामांकन दाखिल करेंगे राहुल
कांग्रेस समिति की ओर से दो नामों की घोषणा होने के बाद आज 3 मई दोपहर 3 बजे से पहले अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस में चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी इस बीच अब चुनाव को लेकर स्थिति साफ हो गई है। बता दें, अमेठी और रायबरेली में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी आखिरी तारीख तीन मई है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से एक बार फिर उम्मीदवार घोषित किया है। स्मृति ने 29 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया था। वहीं, भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने आगामी उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।#LokSabhaElections2024 राहुल गांधी रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/JGSZIj8VMK — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2024
जानिए रायबरेली से चुने गए राहुल
चुनाव में राहुल गांधी को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुने जाने के पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। इसका पहला कारण है सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने से इस बार रायबरेली सीट खाली हुई है. सोनिया गांधी ने 2004 से 2024 तक रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस को रायबरेली सीट से जीत की संभावना है लेकिन अमेठी सीट से जीट की कोई संभावना नहीं नजर आ रही थी।