Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बिखर गया इंडिया गठबंधन…बीजेपी सबसे मजबूत पार्टी’, कांग्रेस नेता के बयान से चढ़ा सियासी पारा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने ‘INDIA’ ब्लॉक को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इंडिया गठबंधन अभी भी बरकरार इसका मुझे यकीन नहीं है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: May 16, 2025 | 09:57 AM

कॉन्सेप्ट फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष ने सत्तारुढ़ भाजपा का मुकाबला करने के लिए गठबंधन बनाया था। जिसको लेकर समय-समय पर तकरार होती रही है। पहले गठबंधन के नेतृत्व करने को लेकर तकरार हुई तो अब इसके अस्तित्व पर ही सवाल उठने लगे हैं। जी हां, और ऐसा खुद इस गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस के नेता कह रहे हैं।

दरअसल, विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सवाल उठाया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इंडिया गठबंधन अभी भी बरकरार इसका मुझे यकीन नहीं है। अब उनके इस बयान के बाद सियासी बवाल मचना तय है और निश्चित रूप से भाजपा इसका फायदा लेना चाहेगी।

क्या कहा चिदंबरम ने?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि भविष्य उतना उज्ज्वल नहीं है जितना मृत्युंजय सिंह यादव कहते हैं। उनको लगता है कि इंडिया गठबंधन अभी भी बरकरार है। मुझे यकीन नहीं है। उन्होंने कहा कि शायद सलमान खुर्शीद इसका जवाब दे सकते हैं क्योंकि वे इंडिया गठबंधन की वार्ता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने आगे कहा कि अगर इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बरकरार है, तो मुझे बहुत-बहुत खुशी होगी, लेकिन ये कमजोर लगता है। इसे एक साथ रखा जा सकता है। अभी भी वक्त है। अभी भी कुछ घटनाएं घटित होंगी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

‘मुंबई का मेयर हिंदू-मराठी नहीं, भारतीय होगा’, फडणवीस पर कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल का पलटवार

हार पर मंथन में ‘हाथापाई’? कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष के सामने ही चले लात-घूंसे, जानें क्या हुआ

बीजेपी की तारीफ

अगर आप भाजपा की मजबूत मशीनरी से मुकाबला करना चाहते हैं, तो मेरे अनुभव में, इतिहास को पढ़ने के मेरे अनुभव में, कोई भी राजनीतिक पार्टी इतनी मजबूत तरीके से संगठित नहीं हुई है जितनी बीजेपी है। हर विभाग में, यह मजबूत है। यह कोई दूसरी राजनीतिक पार्टी नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3.25 लाख CRPF जवानों को राहत, छुट्टी का आदेश वापस लिया गया

मसूद ने भी दिया था बयान

मसूद ने कहा था कि इंडिया गठबंधन के भविष्य का सवाल सभी को चिंतित करता है। ऐसा नहीं हो सकता कि आप कांग्रेस को दबा दें।” उन्होंने कहा, “क्षेत्रीय दल चाहते हैं कि कांग्रेस बैकफुट पर रहे। हम राष्ट्रीय एजेंडे को लेकर सभी को साथ लेकर चलते हैं, लेकिन हम अपनी पार्टी को भंग नहीं कर सकते।”

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, हालांकि वे इंडिया ब्लॉक का हिस्सा थे।

Congress leader p chidambaram says not sure if india bloc is still intact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2025 | 09:57 AM

Topics:  

  • Congress
  • India
  • P Chidambaram

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.