Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति बनने से चूके कांग्रेस नेता कर्ण सिंह का छलका दर्द, वामपंथी दलों को बताया विलेन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सदर-ए-रियासत डॉक्टर कर्ण सिंह ने जम्मू कश्मीर को जल्द से जल्द राज्य का दर्जा दिए जाने की वकालत की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति पद को लेकर भी कई खुलासे किए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 04, 2025 | 05:09 PM

कांग्रेस नेता कर्ण सिंह (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सदर-ए-रियासत डॉक्टर कर्ण सिंह ने जम्मू कश्मीर को जल्द से जल्द राज्य का दर्जा दिए जाने की वकालत की। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति स्वीकार्य नहीं है। सिंह का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना किसी के “गले नहीं उतरता, न डोगरों के न कश्मीरियों के।”

तीन बार के राज्यसभा सदस्य और पूर्ववर्ती राज्य के सदर-ए-रियासत कर्ण सिंह ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद हुए बदलावों पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का संवैधानिक दर्जा बदले जाने से पहले पूरी बहस इस बात पर हुआ करती थी कि राज्य को कितनी स्वायत्तता दी जाए। उन्होंने कहा कि “370 हटाए जाने के बाद बात पूरी तरह बदल गई।”

2019 में मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म किया

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया। जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों बांट दिया गया। एक जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बना। दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने विशेष दर्जे को रद्द करने के संबंध में केंद्र की कार्रवाई को बरकरार रखा, लेकिन राज्य का दर्जा जल्दी बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वामपंथी दलों ने नहीं बनने दिया राष्ट्रपति

वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने राष्ट्रपति पद को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 2006 में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार किया गया था, लेकिन वामपंथी दलों ने इसे खारिज कर दिया। सिंह ने कहा कि 2006 में वामपंथी दलों के साथ एक बैठक में सोनिया गांधी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वामपंथी दलों ने कहा कि “हम एक महाराजा को राष्ट्रपति कैसे बना सकते हैं।”

इसके बाद प्रतिभा पाटिल 2007 में भारत की राष्ट्रपति बनी थीं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और यूनेस्को में काम कर चुके सिंह ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति न बनाए जाने का कोई अफसोस नहीं है। यह पूछे जाने पर कि 75 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में क्या उनकी कोई ऐसी ख्वाहिश है जो पूरी नहीं हुई, तो सिंह ने हंसकर कहा, “हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले… लेकिन दम निकलने वाली कोई ख्वाहिश नहीं है।”

Congress leader karan singh who missed becoming the president expressed his pain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 05:09 PM

Topics:  

  • Congress
  • Jammu Kashmir
  • Left Parties

सम्बंधित ख़बरें

1

जो यूरिया देने का करेगा वादा, उपराष्ट्रपति चुनाव में उसी को जाएगा BRS का वोटः केटी रामा राव

2

जब तक निर्दोष साबित नहीं हुआ, कुर्सी को छुआ भी नहीं; शाह बोले- हमारे खून में नैतिकता

3

‘पुराने उपराष्ट्रपति कहां चले गये?…राजा किसी को भी हटा देगा’, नए बिल पर भड़के राहुल गांधी

4

‘जब अमित शाह हुए थे गिरफ्तार तो…’, लोकसभा में गृहमंत्री से भिड़ गए केसी वेणुगोपाल-Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.