-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Congress Harish Rawat Questions On Operation Sindoor War Ceasefire
ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का सवाल: ‘अगर जहाज नहीं गिरा, तो छाती ठोक कर कहिए’
- Written By: सौरभ शर्मा
Congress पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सवाल खड़े किए है उन्होंने कहा कि यदि जेट नहीं गिराए गए है तो इस बात को बिना झिझके छाती ठोककर कहें।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत (फोटो- सोशल मीडिया)
Harish Rawat on Pahalgam Attack: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर चली बहस के बीच कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर तीखे सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वाकई भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी सैन्य सफलता हासिल की है, तो सरकार को छाती ठोक कर यह कह देना चाहिए कि हमारी कोई सैन्य क्षति नहीं हुई। साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर खुफिया तंत्र की विफलता और ऑपरेशन के समय लिए गए फैसलों पर भी सवाल उठाए।
हरीश रावत ने दावा किया कि पहलगाम में आतंकियों के हमले के बाद उनका स्केच अगले ही दिन जारी कर दिया गया, लेकिन उन्हें मार गिराने में महीनों क्यों लग गए? उन्होंने इसे भारत की आतंकी मामलों से निपटने की रणनीति में गंभीर कमजोरी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष इन मुद्दों पर सवाल नहीं उठाएगा, तो विपक्ष का औचित्य ही क्या है? रावत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्धविराम की वजह को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा।
सवालों की बौछार: ‘पीओके क्यों नहीं लिया?’
हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पूछा कि जब सेना पीओके तक जाने को तैयार थी और पूरा देश एकजुट था, तब अचानक युद्धविराम क्यों हुआ? उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को किसी भी तरह की आपत्ति नहीं थी, तब सरकार ने बड़ा कदम क्यों नहीं उठाया? रावत ने कहा कि जनता जानना चाहती है कि किसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने का काम किया और क्यों।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
‘सैन्य क्षति नहीं हुई, तो छाती ठोक कर बताएं’
रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर भी सवाल खड़ा किया जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के सभी उद्देश्य पूरे हो गए। उन्होंने चुनौती दी कि सरकार को स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि इस पूरे ऑपरेशन में भारत को कोई सैन्य क्षति नहीं हुई, न कोई जहाज गिरा और न कोई जवान हताहत हुआ। उन्होंने कहा कि यदि यह सच है, तो सरकार को इसमें कोई झिझक क्यों हो रही है?
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में कांग्रेस में घमासान, प्रतिनिधिमंडल बालों को मौका नहीं
ऑपरेशन सिंदूर की पारदर्शिता चेतावनी पर गंभीर सवाल
राज्यसभा में छिड़ी इस बहस से साफ है कि विपक्ष अब ऑपरेशन सिंदूर की पारदर्शिता और पहलगाम हमले की पूर्व चेतावनी पर गंभीर सवाल उठा रहा है। हरीश रावत के इन तीखे सवालों से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार इन सवालों का क्या जवाब देती है और क्या वह जनता के सामने खुलकर स्थिति स्पष्ट करती है।
Congress harish rawat questions on operation sindoor war ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














