Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस भी चाहती थी पास हो वक्फ बिल? बाहर मचाया बवाल…संसद में नहीं पूछा एक भी सवाल, राहुल की चुप्पी पर निशाना-ए-जगदंबिका पाल

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अगर बिल असंवैधानिक था, तो राहुल गांधी को संसद में क्लॉज-बाय-क्लॉज कहना चाहिए था कि जो संशोधन किया जा रहा है, वह असंवैधानिक है.

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 06, 2025 | 03:38 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को संसद के दोनों सदनों में पास होने के बाद ‘महामहिम’ की मंजूरी मिल चुकी है। यह अब कानून के रूप में सामने आ चुका है। इस बिल पर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर चर्चा हुई। विपक्षी दलों ने खुलकर विरोध किया। कांग्रेस भी पूरी तरह से बिल के विरोध में लामबंद नज़र आई, लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष यानी राहुल गांधी की चुप्पी ने सवाल कर दिए।

वक्फ बिल पर संसद के दोनों ही सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में मैराथन चर्चा हुई थी। लेकिन मगर इस चर्चा में कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिस्सा ही नहीं लिया। इसके अलावा प्रियंका गांधी तो सदन तक भी नहीं पहुंची। अब इस बिल के कानून बनने के बाद बीजेपी इसे लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है।

राहुल गांधी का साइलेंट मोड

वक्फ कानून का विरोध लगातार जारी है। कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक बिल का विरोध करती नजर आई। तमाम विपक्षी दलों ने भी सदन में बिल के खिलाफ अपनी राय रखी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि राहुल गांधी ने सदन के अंदर बिल पर एक शब्द भी नहीं कहा। बाहर भी कांग्रेस तो विरोध कर रही है, लेकिन राहुल गांधी चुप हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

मैं देश नहीं झुकने दूंगा का दावा, लेकिन एक्शन बिलकुल उल्टा; विदेश नीति पर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

जगदंबिका पाल ने साधा निशाना

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “अगर यह असंवैधानिक कानून था, तो राहुल गांधी को संसद में क्लॉज-बाय-क्लॉज कहना चाहिए था कि जो संशोधन किया जा रहा है, वह असंवैधानिक है।

चर्चा में नहीं लिया हिस्सा

पाल ने कहा कि उन्होंने इस पर कोई सुझाव नहीं दिया, कोई तर्क नहीं दिया, न ही प्रियंका गांधी ने कोई तर्क दिया और न ही सोनिया गांधी ने राज्यसभा में कोई तर्क दिया। आजादी के बाद पहली बार लोकसभा या राज्यसभा में किसी विधेयक पर इतनी लंबी चर्चा हुई, लेकिन उन्होंने चर्चा में हिस्सा नहीं लिया।

और क्या कुछ बोले जगदंबिका पाल?

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर बोलते हुए जगदंबिका पाल ने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा वक्फ में बड़ा सुधार किया गया है, जिसका लाभ गरीबों, पसमांदा, महिलाओं और अनाथों को मिलेगा। अगर कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी को वाकई देश के मुसलमानों की चिंता है, अगर वे उन्हें वोट बैंक नहीं मानते, तो राहुल गांधी ने ऐसे ऐतिहासिक विधेयक पर चर्चा में हिस्सा क्यों नहीं लिया।

संसद में बहुमत से पास हुआ बिल

लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े। अगले दिन बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। यहां भी लंबी और सार्थक चर्चा के बाद रात करीब 2:50 बजे बिल को पास कर दिया गया। राज्यसभा में बिल के पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े।

देश और राजनीति से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार ने कहा है कि यह वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करने वाला विधेयक है। इसका मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना और दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमों को कड़ा करना है।

Congress also want waqf bill to be passed jagdambika pal targeted rahul dandhi over his silence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2025 | 03:38 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Jagdambika Pal
  • Rahul Gandhi
  • Waqf Act

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.