Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेर का जिगर : एम्प्लॉई को गिफ्ट में टाटा की कार, रॉयल एनफील्ड बाइक…चेन्नई की इस कंपनी ने कर्मचारियों के दिल को किया बाग-बाग

चेन्नई स्थित सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को कंपनी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कार और मोटरसाइकिल उपहार में दी हैं।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 22, 2024 | 06:23 PM

सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड

Follow Us
Close
Follow Us:

चेन्नई: चेन्नई स्थित सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को कंपनी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कार और मोटरसाइकिल उपहार में दी हैं।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कंपनी के 20 कर्मचारियों को ‘उच्च लक्ष्य प्राप्त करने’ के लिए प्रेरित करने को उन्हें टाटा की कार, एक्टिवा स्कूटी और रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी गईं। चेन्नई मुख्यालय वाली सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड माल ढुलाई में देरी, पारदर्शिता की कमी और अकुशल आपूर्ति श्रृंखला समाधान जैसी लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की आम चुनौतियों का समाधान करती है।

देश की ख़बरों केलिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट

कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक (एमडी) डेन्ज़िल रायन ने बयान में कहा, “हमारा मिशन सभी आकार के व्यवसायों के लिए लॉजिस्टिक्स को सरल बनाना है। हम पारंपरिक माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स प्रक्रियाओं की कठिनाइयों को समझते हैं। हमारा लक्ष्य ऐसे समाधान प्रदान करना है जो न केवल कुशल हों, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी सचेत हों।” उपहार के संबंध में उन्होंने कहा कि एक मजबूत कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन से न केवल समग्र कर्मचारी संतुष्टि में सुधार होता है, बल्कि उत्पादकता और जुड़ाव में भी वृद्धि होती है, क्योंकि प्रेरित कर्मचारियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद अधिक होती है।

UP की ख़बरों केलिए यहां क्लिक करें

वहीं सरमाउंट लॉजिस्टिक्‍स के MD ने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने पर भी बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा कि, एक मजबूत एम्‍प्‍लॉई वेलफेयर इनिशिएटिव से न केवल एम्‍प्‍लॉई सैटिसफेक्‍शन में काफी सुधार होता है, बल्कि प्रोड‍क्टिविटी और कंपनी के प्रति जुड़ाव में भी वृद्धि होती है। उन्‍होंने यह भी जोर देकर कहा कि, एक मोटिवेटेड एम्‍प्‍लॉई का परफॉर्मेंस भी इससे बेहतर होता है। बता दें कि, सूरत स्थित एक कारोबारी की ओर से भी कर्मचारियों को अक्‍सर महंगे उपहार देने की खबरें भी सामने आती हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Company gifted gifts tata cars royal enfield bikes to employees to achieve higher goals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2024 | 06:14 PM

Topics:  

  • Business News
  • Chennai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.