शीतलहर की चेतावनी, 6 राज्यों में बढ़ेगी सर्दी; दिल्ली में AQI 488 के पार, जानें IMD का मौसम अपडेट

IMD Weather Update: आईएमडी ने 15 नवंबर तक यूपी, बिहार, राजस्थान सहित 6 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी दी है। तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश की आशंका है, जबकि दिल्ली में AQI बहुत खराब है।
weather news update
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Weather Alert: उत्तर भारत में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने 15 नवंबर तक यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 6 राज्यों में शीतलहर की आशंका जताई है। वहीं, दिल्ली में आज भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब स्थिति में है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को जारी किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ गई है।

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठिठुरन, कई राज्यों में शीतलहर

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 15 नवंबर तक उत्तर प्रदेश (यूपी), बिहार, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शीतलहर देखी जा सकती है। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी क्षेत्रों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने की आशंका है। इसके मद्देनजर इन राज्यों में शीत लहर की चेतावनी भी जारी की गई है। उत्तराखंड में भी ठंड बढ़ सकती है, जहां चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल जैसे इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका है।

दिल्ली में AQI 'बहुत खराब', पंजाब बाग 488 पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (नेशनल कैपिटल) में आज भी मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) आज भी बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। सुबह 6 बजे की स्थिति के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में AQI इस प्रकार दर्ज किया गया है: • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क: 488 AQI • एफ मुंडका: 481 AQI • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी: 462 AQI • शादीपुर: 434 AQI • पूसा: 421 AQI

इन दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

जहां उत्तर भारत सर्दी और प्रदूषण से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस बारिश के कारण यहां का मौसम कूल रहेगा और कुछ इलाकों में नमी के साथ ठंडक महसूस होगी। लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके विपरीत, महाराष्ट्र के कई जिले, जैसे अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड और भंडारा में मौसम ड्राई रहेगा और बारिश की कोई आशंका नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com