तमिलनाडु में 200 यूनिट फ्री बिजली! CM विजय ने दिया तोहफा, स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का किया ऐलान
Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने राज्य को तोहफा दिया है। विजय ने राज्य में 200 युनिट फ्री बिजली और स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का वादा किया।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम जोसेफ विजय (सौजन्य-IANS)
Thalapathy Vijay Free Electricity: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय रविवार को शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गए। सीएम विजय ने शपथ के बाद तुरंत अपनी सरकार के पहले बड़े फैसलों में से एक पर हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने तमिलनाडु में 200 यूनिट मुफ्त बिजली और ‘सिंगापेन’ स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का ऐलान कर दिया।
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद, टीवीके प्रमुख विजय थलापति ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों की मौजूदगी यह कदम उठाया। उन्होंने इस दौरान सभी के सामने अहम सरकारी फाइलों पर दस्तखत किए, जो टीवीके सरकार के कल्याण और शासन के एजेंडे की शुरुआत का संकेत था।
9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
विजय के इस फैसले ने विपक्ष को अचंभे में डाल दिया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किसी ने नहीं सोचा था कि विजय इस तरह कोई घोषणा करेंगे। लेकिन विजय के बाद 9 विधायकों की शपथ के बाद विजय ने जनता को संबोधित किया और घोषणा की। विजय को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
परिसीमन पर आर-पार! सीएम विजय का केंद्र को कड़ा संदेश, बैठक से DMK ने बनाई दूरी, जानें क्या है पूरा विवाद
Jana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
इस मौके पर स्टेडियम में जमा हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और फिल्म प्रशंसकों ने जोरदार नारे लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने सी. जोसेफ विजय के नाम पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। टीवीके प्रमुख ने तब पद संभाला जब उनकी पार्टी हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 234 सदस्यों वाले सदन में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। हालांकि, पार्टी बहुमत के आंकड़े 118 से पीछे रह गई लेकिन कांग्रेस ने उसे समर्थन दिया।
यह भी पढ़ें – 6 दलों का साथ और कांटों भरा ताज! CM जोसेफ विजय के सामने खड़ी हैं ये 5 सबसे बड़ी चुनौतियां, 13 मई को अग्निपरीक्षा
सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके, और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईएमयूएल) ने भी इस गठबंधन का समर्थन किया, जिससे इसकी ताकत बढ़कर 120 विधायकों तक पहुंच गई। शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्टेडियम के अंदर सिर्फ करीब 6,000 मेहमानों को ही वीआईपी पास के जरिए जाने की इजाजत थी।
कार्यक्रम में कई फिल्मी हस्तियां हुई शामिल
इस कार्यक्रम में कई जाने-माने राजनेता और फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, गठबंधन के नेता, विजय के माता-पिता, रिश्तेदार, दोस्त और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।
विजय के साथ-साथ एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोत्तैयान, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, और एस. कीर्तन ने नए मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह ने तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक पल को चिह्नित किया, जिसने राज्य की पारंपरिक द्रविड़ पार्टियों के दशकों के वर्चस्व को समाप्त करते हुए विजय के नेतृत्व में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
